ट्रक की टक्कर से हाथ रिक्शा में सवार युवक की मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। थाना पटेलनगर क्षेत्र के ब्राह्मणवाला चौक के पास एक ट्रक द्वारा एक हाथ रिक्शा को टक्कर मार दी। इस हादसे में हाथ रिक्शा में सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गयी। मिली सूचना पर थाना पटेल नगर से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा तथा हाथ रिक्शा में सवार दूसरे युवक को तुरंत उपचार हेतु नजदीकी अस्पताल ले जाया गया।
जानकारी के अनुसार ब्राह्मण वाला चौक पर एक ट्रक द्वारा सामने से आ रहे हाथ रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसमें हाथ रिक्शा सवार 20 वर्षीय एक युवक विपिन चौधरी पुत्र मुकेश चौधरी निवासी धारीवाली, थाना पटेल नगर की मौके पर मृत्यु हो गई तथा दूसरा युवक राकेश पुत्र मोहन सिंह निवासी ब्राह्मणवाला, थाना पटेल नगर देहरादून घायल हो गया। हादसे के बाद ट्रक चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। घटना के संबंध में मृतक युवक के पिता मुकेश चौधरी की ओर से दी गई तहरीर के आधार पर थाना पटेल नगर में संबंधित धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया है। ट्रक चालक की तलाश की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   मोटर मैकेनिक के बेटे ने रचा इतिहास, इंटरमीडिएट में प्रदेश में दूसरा स्थान हासिल

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440