आम आदमी पार्टी ने उत्तराखंड में संगठन को दिया विस्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने उत्तराखंड में संगठन को विस्तार दिया है। उन्होंने पांच उपाध्यक्ष और चार संयुक्त सचिव मनोनीत किए हैं। इस दौरान एसएस कलेर ने कहा कि इसी माह के अंत तक संगठन का पूरी तरह से विस्तार दे दिया जाएगा। आम आदमी उत्तराखंड में पैठ बनाने को लेकर पूरी तरह से जुटी हुई है। इसी कड़ी में संगठन को विस्तार दिया जा रहा है। आप पार्टी के सर्कुलर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय पर बुधवार को पत्रकार वार्ता का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने बताया की संगठन का विस्तार किया गया गया है। इसमें दीपक बाली, ओपी मिश्रा, शारीख अफरोज, विनोद कपरवान और विशाल चौधरी को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, अनुज अग्रवाल, अमनदीप अरोरा, मनोज द्विवेदी व भरत सिंह को पार्टी में संयुक्त सचिव मनोनीत किया गया है। पत्रकार वार्ता के दौरान प्रदेश सह प्रभारी राजेन्द्र चौधरी, प्रदेश उपाध्यक्ष रजिया बेग, दीपक बाली आदि मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440