आगामी नगर निगम चुनाव मजबूती से लड़ेगी आम आदमी पार्टी: श्रीमती कमलेश रमन

खबर शेयर करें

Aam Aadmi Party will fight the upcoming municipal elections strongly: Mrs. Kamlesh Raman

समाचार सच, देहरादून। आम आदमी पार्टी उत्तराखंड की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती कमलेश रमन ने आज राजधानी दून मे मीडिया कर्मियों से वार्ता करते हुये कहा की प्रदेश में होने वाले नगर निगम चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन समन्वयक जोत सिंह बिष्ट संगठान की इकाइयों से विचार-विमर्श कर निगम के चुनाव में मजबूती से लड़ने के लिए ऊर्जा भरने का काम कर करेगें। गढ़वाल मंडल का भ्रमण करने के बाद अब कुमाऊं मंडल का प्रस्तावित भ्रमण दौरा जोत सिंह बिष्ट का शुरू हो गया है। 28 फरवरी तक कुमाऊं मंडल के अलग-अलग जिलों में संगठन की इकाइयों से गहन विचार-विमर्श करेगे।

श्रीमती कमलेश रमन ने कहा की पार्टी प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा संचालित कृत्य के खिलाफ आवाज बुलंद करेगी। सरकार की गतिविधियों पर नजर रखते हुए गलत नीतियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन में मजबूती से आवाज उठाने का काम आम आदमी पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कार्य करेगा। जिस तरह से प्रदेश सरकार ने युवाओं पर लाठियों की जोर आजमाइश की और उनके आंदोलन को फेल करने की साजिश हुई उससे तो यही लगता है कि सरकार अपने मंसूबों में असफल हुई। पुरा प्रदेश बेरोजगारी, महंगाई, पलायन, जोशीमठ जैसे मुद्दों पर अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है।

यह भी पढ़ें -   SIR अभियान में फॉर्मों की कालाबाज़ारी का आरोप! विधायक सुमित हृदयेश ने प्रशासन को चेताया- 'जनता की मजबूरी पर कमाई करने वालों पर हो सख्त कार्रवाई'

प्रदेश प्रवक्ता कमलेश रमन ने बताया कि जोत सिंह बिष्ट प्रदेश संगठन की बैठक कर सरकार की विफलताओं को घर-घर तक पहुंचाने के लिए पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता संकल्प बंद होकर संगठन की मजबूती प्रदान करते हुए नगर निगम चुनाव में अपनी जीत दर्ज कराने का प्रयास करेगा यही जीत का मंत्र कार्यकर्ताओं में उत्साह भरने का काम करेगा। संगठन की बैठकों में तमाम जिला अध्यक्ष प्रदेश पदाधिकारी विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रभारी वार्ड अध्यक्ष कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   मतदाता सूची को लेकर प्रशासन की बड़ी अपील, नोटिस मिलने पर घबराएं नहीं… नाम नहीं कटेगा, पहले मिलेगा पूरा मौका
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440