समाचार सच, देहरादून। कृषि बिलों के विरोध में किसान आंदोलन के समर्थन के लिए आम आदमी पार्टी उत्तराखंड के पांच विधानसभा क्षेत्रों में किसान न्याय यात्रा निकालेगी। इसके लिए पार्टी के सांसद भगवंत मान आज उत्तराखंड पहुंचे। उन्होंने कृषि कानूनों को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। मान ने कहा कि इस कानून को सही तरीके से नहीं लाया गया। इसके लिए तो वोटिंग भी नहीं हुई। बीते एक महीने से देशभर के किसान ठंड में दिल्ली की सीमा पर बैठे हुए हैं, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही। ये उनके अहंकार की नीति है जिसे छोड़ना पड़ेगा। मान सुबह करीब 11 बजे जसपुर क्षेत्र के नादेही के पास ग्राम रायपुर में यूपी-उत्तराखंड बॉर्डर पर पहुंचे। यहां प्रेस वार्ता करने के बाद काशीपुर पहुंचे। जहां मंडी में सैकड़ों आप कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान वे किसान न्याय यात्रा में भी शामिल हुए। कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन में सक्रिय आम आदमी पार्टी आज से तराई में किसान न्याय यात्रा निकाली है। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव को फोकस कर ‘आप’ सियासी जमीन तैयार करने में पूरी ताकत से जुटी हुई है। लॉकडाउन के बाद से ही पार्टी के प्रभारी एवं संगम विहार दिल्ली से विधायक दिनेश मोहनिया प्रदेश में जगह-जगह पार्टी को मजबूत करने में जुटे हैं। इसी महीने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया दो बाद उत्तराखंड के दौरे पर आ चुके हैं और विगत रविवार को भी दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने हल्द्वानी और रुद्रपुर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की थी।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












