स्वंत्रता दिवस को लेकर पुलिस की चप्पे-चप्पे पर नजर, बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वाड टीम के साथ चलाया सघन चैकिंग अभियान

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। स्वतन्त्रता दिवस की पूर्व संध्या पर पुलिस ने क्षेत्र में सघन अभियान चलाया जिसमें उनके साथ बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड की टीम भी मौजूद थी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पंकज भट्ट के द्वारा समस्त थाना प्रभारियों/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि आगामी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस को सकुशल शांति पूर्वक सम्पन्न कराये जाने हेतु अपने-अपने थाना/चौकी क्षेत्रान्तर्गत के बैरियरों में सभी संदिग्ध वाहनों/व्यक्तियों की गम्भीरता पूर्वक चौकिंग किया जायेगा तथा सभी सार्वजनिक स्थलों, सराय, होटल, धर्मशाला, सिनेमाहाल, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन, लाज, साइबर कैफे एवं भीड-भाड़ वाले स्थानों पर सघन चौकिंग करते हुये होटलों रिसोर्ट, बस स्टेशन,रेलवे स्टेशन आदि स्थानों में बम डिस्पोजल व डॉग स्क्वाड की टीम के साथ नियमित चैकिग करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये।
एसपी सिटी हरबन्स सिंह, क्षेत्राधिकारी भूपेन्द्र सिंह धौनी, लालकुंआ श्रीमती संगीता, भवाली नितिन लोहनी, रामनगर बलजीत सिंह भाकुनी, के दिशा निर्देशन में जनपद के समस्त थानों के द्वारा अपने अपने थाना/चौकी क्षेत्र में सुरक्षा के दृष्टिगत प्रभावी चौकिंग अभियान चलाया जा रहा हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 16 अगस्त 2026, रविवार| जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को रहना होगा सावधान
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440