अभाविप ने जवान की सकुशल वापसी को भेजा पीएम को ज्ञापन

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। गढ़वाल राईफल्स जवान राजेंद्र सिंह नेगी को सकुशल वापसी की मांग वाला मामला अब जोर पकड़े लगा है। मंगलवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने एसडीएम के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज गढ़वाल राईफल्स के जवान राजेंद्र सिंह नेगी को जल्द सकुशल भारत लाने की मांग की है।

यह भी पढ़ें -   नैनीताल हाईवे पर कार और बुलेट की आमने-सामने टक्कर, दोनों वाहन गहरी खाई में गिरे

पीएम को भेज गये ज्ञापन में कहा गया है कि गढ़वाल राईपफल्स के जवान देहरादून निवासी राजेंद्र सिंह नेगी करीब 12 दिन पूर्व भारत-पाकिस्तान सीमा में कश्मीर में तैनाती के दौरान बर्फ में फिसलने से पाकिस्तान सीमा में पहुंच गये थे। उत्तराखंडवासी भी जवान को लेकर काफी चिंतित हैं। ज्ञापन यह भी कहा गया है कि सरकार द्वारा अब तक जवान की सकुशल वापसी के लिए कोई सार्थक कदम नहीं उठाये गये हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री से मांग की है कि जवान की सकुशल वापसी के लिए पाकिस्तान पर दबाव बनाया जाये और उनकी बरामदगी के लिए युद्धस्तर पर अभियान चलाया जाये।

यह भी पढ़ें -   हर-हर महादेव' के जयघोष के बीच सोमनाथ धाम के लिए निकले श्रद्धालु, सरकार की मुफ्त तीर्थ यात्रा योजना बनी आस्था का बड़ा सहारा

ज्ञापन देने वालों में इन्द्रजीत सिंह, शुभांग रौतेला, सुंदर आर्य, गुड्डू नयाल, कमलेश भट्ट, भुवन जोशी, राशि लमगड़िया, पूजा सती, मुकेश किरौला, कमल मेहरा आदि शामिल रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440