कांग्रेस की हार को स्वीकार करते हुए राहुल गांधी ने नरेंद्र मोदी और भाजपा को दी बधाई

खबर शेयर करें

समाचार सच, नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार को स्वीकार करते हुए राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसके साथ ही उन्होंने अमेठी से भी अपनी हार स्वीकार कर ली. राहुल गांधी ने कहा, ‘मैंने प्रचार में कहा था कि जनता मालिक है. जनता ने आज अपना जनादेश दिया है. मैं नरेंद्र मोदी और भाजपा को बधाई देना चाहता हूं. कांग्रेस उम्मीदवार और कार्यकर्ता जिन्होंने चुनाव लड़ा उनका धन्यवाद करना चाहता हूं. इस चुनाव में नरेंद्र मोदी और भाजपा जीती है. मैं उन्हें बधाई देता हूं.’

इसके अलावा राहुल गांधी ने यूपी की अमेठी सीट से अपनी हार स्वीकार की. उन्होंने कहा, ‘अमेठी से स्मृति ईरानी ने जीत हासिल की है. मैं चाहता हूं कि स्मृति ईरानी प्यार से अमेठी की जनता का ख्याल रखे.’ साथ ही उन्होंने कहा, हार की ज़िम्मेदारी लेता हूं. मीडिया को धन्यवाद. हमारी भाषा प्यार है और प्यार कभी हारता नहीं. 100 फीसदी हार की जिम्मेदारी लेता हूं. यह विचारधारा की लड़ाई थी. कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को कहना चाहते हैं कि हम लड़ेंगे और विचारधारा को जिताएंगे.

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440