ज्योतिष तथा वास्तु दोनों के हिसाब से मंदिर या पूजा स्थान में चीजें रखने बचना चाहिए

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। हिंदू धर्म में पूजा पाठ का विशेष महत्व बताया गया है। हर एक घर पूजा का एक विशेष स्थान जरूर होता है और इससे जुड़े कुछ नियम भी होते हैं। ऐसा माना जाता है कि घर के मंदिर में कुछ चीजों को रखने से बचना चाहिए।

जैसे किसी भी भगवान की एक से ज्यादा मूर्तियां न रखें, कभी भी शंख को गलत दिशा में न रखें और यदि मंदिर में घंटी रखें तो उसकी सही जगह क्या होनी चाहिए। ऐसी न जाने कितनी बातें आपके घर के मंदिर के लिए जरूरी मानी जाती हैं और ज्योतिष तथा वास्तु दोनों के हिसाब से मंदिर या पूजा स्थान में चीजें रखने की सलाह दी जाती है।

मंदिर से जुड़े नियमों के अनुसार एक यह बात सामने आती है कि क्या इस स्थान पर माचिस रखना सही है अथवा इससे कोई अपशगुन होने की संभावना भी है। दरअसल लोग माचिस से दीपक प्रज्वलित करने के बाद जली हुई तीली को मंदिर के आस-पास ही फेंक देते हैं।

वास्तव में ऐसा करना नकारात्मक ऊर्जा का कारण भी बन सकता है। आइए नारद संचार के ज्योतिष अनिल जैन जी से जानें कि आपको घर के मंदिर या पूजा स्थल पर माचिस रखनी चाहिए या नहीं और इसके बारे में क्या कहता है ज्योतिष।

यह भी पढ़ें -   जेनी प्रकरण में हरक सिंह रावत की खुली चुनौती, बोले- 0.1 प्रतिशत भी दोषी निकला तो छोड़ दूंगा राजनीति, कोर्ट की निगरानी में हो DNA टेस्ट

घर के पूजा स्थान पर माचिस क्यों नहीं रखनी चाहिए
घर में मंदिर का स्थान घर का सबसे पवित्र कोना माना जाता है एक बहुत ही पवित्र स्थान होता है और इस जगह पर श्रद्धा भाव से देवी देवताओं की पूजा की जाती है। किसी भी घर के मंदिर में लोग अपने मन की शांति के लिए ईश्वर की आराधना करते हैं और ध्यान करते हैं। जब घर के मंदिर में माचिस रखने की बात आती है, तो ज्योतिष में ऐसा माना जाता है कि माचिस रखने में कोई बुराई नहीं है, लेकिन यदि आप माचिस को मंदिर में खुले स्थान पर न रखकर किसी बंद अलमारी में रखती हैं तो ये आपके लिए बेहतर होगा।

माचिस की जली हुई तीलियां लाती हैं नकारात्मकता

कई लोग पूजा के लिए जब भी दीया या अगरबत्ती जलाते हैं तो माचिस की तीली को किसी उचित स्थान पर न रखकर मंदिर के पास ही फेंक देते हैं। ऐसी तीलियां नकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करती हैं और घर के लिए दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं। यदि आप वास्तु के अनुसार भी देखें तो जली हुई तीलियां पूजा स्थान को गंदा कर सकती हैं, जबकि मंदिर की पवित्रता बनाए रखने के लिए आपको इसे साफ़ रखने की सलाह दी जाती है।

यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग एवं राशिफल | 9 नवंबर 2026, सोमवार | सोमवती अमावस्या आज, स्नान-दान का विशेष महत्व; जानिए सभी 12 राशियों का हाल

माचिस रखने से नहीं मिलता है पूजा का फल

ऐसा माना जाता है कि घर के मंदिर में कोई भी ज्वलनशील सामग्री जैसे माचिस या लाइटर नहीं रखना चाहिए। ये अपनी और नेगेटिव ऊर्जा को आकर्षित करती हैं। माचिस को आप घर में किचन या किसी अन्य स्थान पर रख सकते हैं, लेकिन माचिस कभी भी बेडरूम में भी नहीं रखनी चाहिए। वास्तु के अनुसार बेडरूम में रखी माचिस पति पत्नी के बीच झगड़ों का कारण बन सकती है।

मंदिर से इन चीजों को भी तुरंत हटा दें

  • घर के मंदिर में कभी भी आपको मुरझाए हुए फूल नहीं रखने चाहिए, इससे आपके घर की उन्नति रुक सकती है।
  • मंदिर वाले स्थान पर देवताओं की टूटी मूर्तियां न रखें, इससे कलह कलेश बढ़ता है।
  • यदि आप धूप बत्ती जलाती हैं तो उसकी राख मंदिर में न छोड़ें। कभी भी दीये की जाली हुई बत्ती भी नहीं रखनी चाहिए।
  • मंदिर में कभी भी पूर्वजों की तस्वीर न रखें क्योंकि भगवान् और पूर्वजों का स्थान अलग-अलग होता है।
  • किसी एक भगवान की एक से अधिक मूर्तियां नहीं रखनी चाहिए।
ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440