पुलिस की लाख सतर्कता के बीच भी आरोपित उत्तराखंड से भागने में कामयाब

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। हरिद्वार में मासूम से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में जांच में सामने आया कि हरिद्वार पुलिस की लाख सतर्कता के बीच भी आरोपित उत्तराखंड से भागने में कामयाब हो गया। आरोपित को पकड़ने के लिए पुलिस की टीमों को फैजाबाद के लिए रवाना किया गया। पुलिस की कई टीमें सह आरोपी को पकड़ने के लिए प्रदेश से बाहर कई जगह दबिश दे रही है। मामले का सह आरोपित राजीव है, जो कि पुलिस की पकड़ से बाहर है। आरोपित राजीव के फैजाबाद में रिश्तेदारों के घर छुपे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना के बाद राजीव ने ही साक्ष्य छुपाने और शव को ठिकाने लगाने का काम किया था। घटना के बाद राजीव परिवार के साथ बस से प्रदेश से बाहर भागा है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दोस्ती का जश्न मातम में बदला: घर से मुस्कुराकर निकला हल्द्वानी का आदित्य, चांफी के गधेरे ने छीन ली माता-पिता की दुनिया
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440