कुछ लोगों पर लगाया मारपीट व जानलेवा हमला करने का आरोप

खबर शेयर करें

Accused of assault and murderous attack on some people

समाचार सच, हल्द्वानी। एक व्यक्ति ने कुछ लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमला बोलने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

पुलिस को सौंपी तहरीर में नजीबुल जफर पुत्र खुर्शीद आलम निवासी लाइन नंबर 12 ने कहा है कि वह बीते दिवस कसावान मस्जिद के पास बैठा था कि तभी बच्चों की बॉल आकर उसे लग गई। इस पर उसने बच्चों को टोक दिया। इस बीच जिशान, मुन्ना और फाजिल वहां आ धमके और मारपीट कर दिया। आरोप है कि उक्त लोगों ने उस पर चाकू से हमला बोला। जिसमें वह बाल-बाल बच गया और घायल हो गया। उसने अस्पताल जाकर अपना इलाज कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर सौंप आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 15 अगस्त 2026, शनिवार| हरियाली तीज पर जानिए आज का पंचांग और सभी 12 राशियों का भविष्यफल, किस राशि को मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी
Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440