भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों रुपये हड़पने का आरोपी गिरफ्तार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भूमि खरीद-फरोख्त के नाम पर लाखों हड़पने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसे कार्यवाही के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। बड़ी मुखानी, पीलीकोठी निवासी ख्याली राम दुर्गापाल के अनुसार उसने अंगद प्रसाद गुप्ता निवासी अमुवा दीवार थाना बरूआ पट्टी कुशीनगर उत्तर प्रदेश से करीब चार माह पूर्व जयदेवपुर में एक प्लाट का सौदा किया। जिसके ऐवज में उसने अंगद प्रसाद गुप्ता को 6 लाख रूपये भी दे दिये। लेकिन इसके बाद अंगद प्रसाद गुप्ता ने भूमि की रजिस्ट्री उसके नाम नहीं की। इसके बाद वह कुशीनगर भाग गया। इस मामले में उसने एक अक्टूबर को पुलिस की शरण ली और कार्यवाही की गुहार लगाई। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले में जानकारी देते हुए एसपीसिटी अमित श्रीवास्तव ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए आरटीओ चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया। इस टीम ने आरोपी के संभावित ठिकानों में दबिश दी। आखिरकार पुलिस ने आरोपी को कुशीनगर से गिरफ्तार कर लिया है। जिसे हल्द्वानी लाया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया है। सफलता प्राप्त करने वाली टीम में चौकी प्रभारी निर्मल लटवाल के साथ कांस्टेबल नरेंद्र राण, प्रदीप पिलख्वाल शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440