नैनीताल में आज एक्शन मोड अलर्ट! अत्यंत भारी बारिश और आकाशीय बिजली की चेतावनी, डीएम ने जारी किए सख्त निर्देश

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। जनपद नैनीताल में शुक्रवार 10 जुलाई को मौसम बेहद खराब रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी), देहरादून ने जिले के लिए “Warning (Take Action)” श्रेणी की चेतावनी जारी करते हुए बहुत भारी से अत्यंत भारी बारिश, आकाशीय बिजली और तेज से अत्यंत तेज बारिश के दौर पड़ने की आशंका जताई है।

मौसम विभाग की चेतावनी के बाद जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देश पर सभी विभागों को हाई अलर्ट पर रखते हुए किसी भी आपदा से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी करने के निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन ने पुलिस, राजस्व, आपदा प्रबंधन, लोक निर्माण विभाग, राष्ट्रीय राजमार्ग, पीएमजीएसवाई, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य संबंधित विभागों को चौबीसों घंटे सतर्क रहने को कहा है। साथ ही संवेदनशील और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों में मशीनरी पहले से तैनात रखने तथा मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल यातायात बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी की बढ़ती हताशा पर सीएम धामी का हमला, बोले- देश और संसद अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं

पर्वतीय और उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ट्रेकिंग तथा पर्यटकों की आवाजाही पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया है। नगर और कस्बाई क्षेत्रों में जलभराव रोकने के लिए नालियों एवं कलवर्टों की सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं। वहीं विद्यालयों में विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के लिए आवश्यक एहतियात बरतने को कहा गया है।

प्रशासन ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को मोबाइल फोन सक्रिय रखने तथा आपदा राहत उपकरण, बरसाती, टॉर्च, हेलमेट और अन्य जरूरी सामग्री के साथ तैयार रहने के निर्देश दिए हैं। यदि किसी स्थान पर लोग फंसते हैं तो उन्हें तत्काल भोजन, पेयजल और चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें -   भीमताल में उद्यमशाला चौपाल का दूसरा दिन, 26 महिलाओं ने लिया हिस्सा, 9 स्वयं सहायता समूहों के पैन कार्ड की प्रक्रिया शुरू

प्रशासन ने लोगों से की ये अपील
-अत्यंत आवश्यक होने पर ही यात्रा करें।
-नदी-नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहें।
-खराब मौसम के दौरान अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलें।
-मौसम विभाग और जिला प्रशासन की एडवाइजरी का पालन करें।
-किसी भी आपदा या आपात स्थिति की सूचना तुरंत जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) को दें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति में त्वरित कार्रवाई के लिए सभी विभागों को तैयार रहने के निर्देश दिए गए हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440