हरिद्वार में अवैध अतिक्रमण पर कार्रवाई, प्रशासन ने मजार को किया ध्वस्त

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन की सख्त कार्रवाई जारी है। इसी कड़ी में हरिद्वार के सुमन नगर क्षेत्र में सिंचाई विभाग की भूमि पर बने अवैध धार्मिक स्थल को प्रशासन ने ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेशभर में चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान के तहत की गई।

प्रशासन ने कुछ दिन पहले संबंधित पक्ष को नोटिस जारी किया था। निर्धारित समय सीमा समाप्त होने के बाद बुधवार को बुलडोजर चलाकर अवैध निर्माण हटाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। इस दौरान एसडीएम अजय वीर समेत अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।

प्रशासन ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई किसी धर्म विशेष के खिलाफ नहीं, बल्कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण हटाने की नीति के तहत की गई है। अधिकारियों ने बताया कि अभियान के अगले चरण में अन्य अवैध निर्माणों पर भी कार्रवाई होगी। स्थानीय नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की गई है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   घर से भटककर बिहार से हल्द्वानी पहुंची अज्ञात बालिका को मिला परिवार, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रयासों से पिता और भाई से हुई मुलाकात
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440