ऋषिकेश की सुंदर वादियों में पहुचीं अभिनेत्री करिश्मा कपूर

खबर शेयर करें

समाचार सच, ऋषिकेश। पिछले माह बालीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कुमाऊं दौर पर थे। जहां उन्होंने बाबा नीम किरौली के दर्शन किये। साथ ही कई व्यंजनों का स्वाद भी लिया। अब मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर इन दिनों उत्तराखंड के दौरे पर आयी है। करिश्मा कपूर यहां अपनी छुट्टिया बिता रही है। करिश्मा कपूर ने तीर्थनगरी ऋषिकेश में गंगा किनारे बिताए समय को फोटो और वीडियो रील के माध्यम से अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर कर अपनी उत्तराखंड यात्रा को अपने फैंस के साथ साझा किया।

यह भी पढ़ें -   अंकिता भंडारी हत्याकांड: हाईकोर्ट से भी नहीं मिली राहत

जहां इंस्टाग्राम पर करिश्मा कपूर ने लिखा है कि मेरा दिल कहीं दूर पहाड़ों में खो गया है। सोमवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपनी कुछ फोटो तथा वीडियो रील अपलोड किए हैं इनमें से एक वीडियो रील गंगा के तट पर पानी के साथ अटकेलियां करते हुए साझा किया गया है। इतना ही नहीं इंस्टाग्राम पेज पर सिने अभिनेत्री करिश्मा ने कुछ फोटो भी पोस्ट किए हैं। जिनमें वह पहाड़ की वादियों में हरियाली के बीच सफेद व लाल रंग के सलवार कुर्ते में नजर आ रही है। पीछे खूबसूरत पहाड़ और सूर्याेदय या सूर्यास्त का मनोहरी दृश्य नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के दो वैज्ञानिकों को बड़ी सफलता, AI आधारित हृदय रोग तकनीक पर मिला भारत सरकार का पेटेंट
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440