अभिनेत्री रिमी सेन ने लालकुआं में हरदा के लिये किया प्रचार, मांगे वोट

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी/लालकुआं। हिंदी सिनेमा जगत की प्रसिद्ध अभिनेत्री रिमी सेन ने लालकुआं सीट से कांग्रेस प्रत्याशी हरीश रावत के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान रिमी सेन की एक झलक पाने को लोग घरों से बाहर निकल रहे थे। रिमी ने लोगों से कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने की अपील की।

सोमवार को कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के प्रचार में राजीव नगर, बंगाली कॉलोनी, एवं नगीना कॉलोनी में रिमी सेन ने डोर-टू-डोर प्रचार अभियान किया। इस दौरान कांग्रेस के प्रत्याशी हरीश रावत के लिए वोट मांगे। रिमी सेन ने हरीश रावत के पक्ष में माहौल बनाने का पूरा प्रयास किया। अभिनेत्री को अपनी गलियों में देख लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई उनकी एक झलक पाने के लिये बेताव दिखा। इस दौरान छात्राओं ने रिमी सेन के साथ सेल्फी भी खींची। इस दौरान उन्होंने अपने प्रशंसकों को ऑटोग्राफ भी दिया।

यह भी पढ़ें -   औषधीय गुणों से भरपूर है तुकमलंगा बीज, शरीर में भर देता है ताकत, मोटापा समेत कई रोगों को दूर करता है
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440