प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम का हल्द्वानी में अवैध क्लीनिकों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, मचा हड़कंप

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महानगर में अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिकों पर प्रशासन अब सख्त हो गया है। जिसके चलते रविवार को स्थानीय प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम ने हल्द्वानी कोतवाली के बनभूलपुरा थाना क्षेत्र के कई क्लीनिकों पर छापा मारा। इस दौरान छापामार कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित हो रही चार क्लीनिकों को सील कर दिया गया।

सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह के नेतृत्व में रविवार को प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त टीम बनभूलपुरा पहुंची और अवैध रूप से संचालित हो रहे क्लीनिकों पर छापेमारी की। अचानक टीम को देखकर झोलाछाप चिकित्सकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान टीम ने क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित हो रहे चार क्लीनिकों को सील करने की कार्रवाई की है।
इस बीच कई झोलाछाप अपने क्लीनिक बंद कर रफूचक्कर हो गए। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने आम जनता से अपील की है कि अपनी जान के साथ खिलवाड़ ना करें तथा सही डॉक्टर से ही अपना इलाज कराए जिससे कि आगे होने वाली किसी भी परेशानी से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी: विज्डम स्कूल के होनहारों का धमाका, CBSE बोर्ड में रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन
Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440