प्रशासन 30 अप्रैल तक खनन शुरू करने की तैयारियों में जुटा, जानिए! कौन-कौन से खुलेंगे खनन गेट, क्या होंगे मानक

खबर शेयर करें

डीएम ने सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में वन विकास निगम के अधिकारियों को दिये दिशा-निर्देश

समाचार सच, हल्द्वानी। लोकडाउन की स्थिति में खनन से जुड़े लोगों के लिये एक अच्छी खबर हैं। जिला प्रशासन अब आगामी 30 अप्रैल तक खनन शुरू करने की तैयारियों में जुट गया है। मंगलवार को देर सायं सर्किट हाउस में डीएम सविन बंसल की अध्यक्षता में जिला खनन समिति की आकस्मिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में वन विकास निगम के अधिकारियो ने 30 अप्रैल तक पुनः खनन प्रारम्भ कराये जाने के लिए तैयारियों के लिए समय मांगा। साथ ही खनन समिति अध्यक्ष/जिलाधिकारी ने वन विकास निगम के अधिकारियों के साथ ही उच्च अधिकारियों को लाकडाउन की स्थिति में खनन प्रारम्भ कराने हेतु जमीनी हकीकत से अवगत कराते हुये खनन प्रारम्भ कराने की स्वीकृति प्राप्त करने के निर्देश दिये।

डीएम ने लाकडाउन मानकों के अनुपालन के अनुसार नदियों में पुनः खनन प्रारम्भ कराने की तैयारियों हेतु 30 अप्रैल तक का समय दिया और श्रमिकों में सोशल डिस्टैंसिंग अनिवार्य है साथ ही श्रमिकों को मास्क, सेनिटाइजेशन, साबुन से हाथ धोने की व्यवस्था के साथ ही श्रमिकों का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण वन निगम द्वारा किया जाना अनिवार्य होगा।

वन निगम द्वारा खनन समिति के समक्ष गौला नदी के गोरापड़ाव, बेरीपड़ाव व लालकुआं गेट खोलने के साथ ही नंधौर नदी में एनके-1 गेट, दाबका नदी में दाबका गेट तथा कोसी नदी में बंजारी प्रथम व द्वितीय गेट खोलने का प्रस्ताव रखा है। साथ ही सभी गेटों पर खनन हेतु पर्याप्त श्रमिक उपलब्ध हैं। जिस पर डीएम का कहना था कि सभी श्रमिकों का खनन क्षेत्रोें के आसपास रहने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि खनन क्षेत्र में मौजूद श्रमिकों के अलावा बाहर से कोई श्रमिक नहीं आयेंगे और ना ही खनन वाहन चालक बाहर से आयंेगे।

यह भी पढ़ें -   35 हजार पौधों का लक्ष्य लेकर चल रहा हरित अभियान, बच्चों से लेकर ग्रामीणों तक बांटे जा रहे फलदार पौधे: डॉ. आशुतोष पंत

बैठक मे निर्णय लिया गया कि कोरोना संक्रमण के दृष्टिगत सभी खनन श्रमिक मास्क लगाने के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग मानकों का पालन करेंगे, पालन ना करने की दशा मे चालान किया जायेगा तथा जो खनन वाहन चालक बिना मास्क पहने वाहन चलायेगा या सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नही करेगा ऐसे वाहनों खनन पंजीयन निरस्त कर दिया जायेगा।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 22 जुलाई 2026, बुधवारI जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त राजस्व) एसएस जंगपांगी, प्रभागीय वनाधिकारी नितीश मणी त्रिपाठी, हिमांशु बागरी, क्षेत्रीय प्रबंधक वन निगम कुमाऊं जीसी पंत,आरएम वन निगम पश्चिमी बीडी हरर्बाेला, महाप्रबन्धक केएमवीएम अशोक जोशी, सिटी मजिस्टेट प्रत्यूष सिह, प्रभारी अधिकारी खनन गौरव चटवाल, भू वैज्ञानिक रवि नेगी, उपजिलाधिकारी विवेक राय, वीएन शुक्ला, विनोद कुमार, एआरटीओ संदीप वर्मा, डा0 गुरदेव सिह, विमल पाण्डे, डीएलएम योगेन्द्र सिह श्रीवास्तव, अनीश अहमद, जेपी भटट, कृष्ण कुमार उपाध्याय आदि मौजूद थे।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440