नैनीताल के कालाढूंगी में प्रशासन का बड़ा एक्शन! 17 बीघा सरकारी ज़मीन से कॉलोनी हटाई, बुलडोज़र देख हड़बड़ाए कब्जेदार

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/कालाढूंगी। नैनीताल जिले के कालाढूंगी क्षेत्र में सोमवार को प्रशासन ने ग्राम पूरनपुर में बड़ी अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई करते हुए लगभग 17 बीघा (1.060 हेक्टेयर) सरकारी जमीन से अवैध कब्जा हटवा दिया।

यह ज़मीन बंजर/रोखड़ श्रेणी की थी, जिस पर निजी निर्माण पूरी तरह प्रतिबंधित है। प्रशासन को सूचना मिली थी कि खसरा संख्या 78/1 मध्ये की जमीन पर अवैध आवासीय कॉलोनी बनाई जा रही है, जिसमें आरसीसी सड़क तक तैयार कर दी गई थी।

राजस्व निरीक्षक और उपनिरीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर तहसीलदार कालाढूंगी ने कब्जेदारों को नोटिस जारी किया था और 15 दिन में कब्जा हटाने का अवसर दिया गया। प्रशासन की चेतावनी के बाद पांच कब्जेदारों ने खुद जेसीबी से अवैध निर्माण हटाना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़ें -   श्री गुरु हरिकृष्ण साहिब जी के प्रकाश पर्व पर सजा भव्य गुरमत समागम, प्रभात फेरी से लेकर संध्या दीवान तक भक्ति में सराबोर रही संगत

कार्रवाई के बाद प्रशासन ने जमीन को फिर से अपने कब्जे में ले लिया है। अधिकारियों ने कहा कि यह जमीन राजकीय संपत्ति है, जिस पर कोई निजी निर्माण या कब्जा स्वीकार्य नहीं होगा।

यह भी पढ़ें -   हरेला क्वीन बनीं नीतू रौतेला, सावन क्वीन का ताज मेघा जोशी के सिर, कुमाऊँनी व्यंजन में रेनु जोशी ने मारी बाजी

इस कार्रवाई से इलाके में अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने सख्त संदेश देते हुए कहा है कि सरकारी भूमि पर अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और भविष्य में भी ऐसी कार्रवाइयाँ जारी रहेंगी।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440