transfer

उत्तराखंड में प्रशासनिक फेरबदल, कई PCS अफसरों के तबादले, विवेक कुमार राय को नैनीताल अपर जिलाधिकारी का जिम्मा

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने 24 घंटे के भीतर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई आईएएस, आईपीएस, पीपीएस और पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। 17 मार्च की रात को शासन ने 20 से अधिक अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी, और कुछ घंटों के भीतर ही 15 पीसीएस अधिकारियों का भी स्थानांतरण कर दिया गया। हाल ही में प्रेमचंद अग्रवाल के मंत्री पद से इस्तीफे के बाद शासन और प्रशासन में लगातार बदलाव किए जा रहे हैं।

Ad Ad

तबादले किए गए प्रमुख पीसीएस अधिकारी
-शिव चरण द्विवेदी को अपर जिलाधिकारी नैनीताल से हटाकर अधिशासी निदेशक, उत्तराखंड ग्राम्य विकास संस्थान, उधम सिंह नगर बनाया गया।
-विवेक कुमार राय को नगर आयुक्त काशीपुर से अपर जिलाधिकारी नैनीताल नियुक्त किया गया।
-निर्मला को उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर से उप जिलाधिकारी, उधम सिंह नगर भेजा गया।
-रविंद्र बिष्ट का उप जिलाधिकारी, उधम सिंह नगर से उप निदेशक मंडी परिषद रुद्रपुर तबादला किया गया।
-गोपाल सिंह चौहान को उप जिलाधिकारी उत्तरकाशी से प्रधान प्रबंधक, शुगर मिल बाजपुर बनाया गया।
-अनुराग आर्या को उप जिलाधिकारी बागेश्वर से उप जिलाधिकारी चंपावत नियुक्त किया गया।
-शालिनी नेगी को उप जिलाधिकारी देहरादून से उप जिलाधिकारी उत्तरकाशी का प्रभार दिया गया।
-सोहन सिंह को उप जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल से उप जिलाधिकारी चमोली भेजा गया।
-कुश्म चौहान को संयुक्त सचिव, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण से सिटी मजिस्ट्रेट हरिद्वार नियुक्त किया गया।
-संतोष कुमार पांडे का जिलाधिकारी चमोली से विहित प्राधिकारी, राज्य संपत्ति विभाग, देहरादून स्थानांतरण किया गया।
-अपूर्वा सिंह को उप जिलाधिकारी टिहरी से उप जिलाधिकारी देहरादून का कार्यभार सौंपा गया।
-आकाश जोशी को उप जिलाधिकारी चंपावत से उप जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल बनाया गया।
-हिमांशु कफल्टिया को परीक्षा नियंत्रक, उत्तराखंड अधीनस्थ चयन सेवा आयोग से हटाकर अतिरिक्त उप राजस्व आयुक्त स्टाफ ऑफिसर चेयरमैन बनाया गया।
-आशीष चंद्र घिल्डियाल को उप जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग से संयुक्त निदेशक, शहरी विकास निदेशालय भेजा गया।
-गौरव चटवाल को उप जिलाधिकारी देहरादून से संयुक्त सचिव, मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया।

Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440