कुंडली में बुध ग्रह को मजबूत करने के लिए अपनाएं ये उपाय

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। ग्रहों के राजकुमार बुध और प्रथम पूज्य गणपति जी के लिए बुधवार का दिन काफी महत्वपूर्ण माना गया है। बुध की मजबूत स्थिति किसी भी जातक के जीवन को प्रभावित कर सकती है। वहीं बुध की कमजोर स्थिति जातक के जीवन को बर्बाद भी कर सकती है। वाणी, बुद्धि, सोचने की क्षमता के कारक ग्रह बुध की स्थिति को कुंडली में मजबूत करने के लिए हरे रंग के कुछ उपाय कर सकते है। चलिए जानते है उनके बारे में-

बुधवार के उपाय और टोटके

  • कुंडली से बुध दोष को दूर करने के लिए अपनी जेब में हरे रंग का रूमाल रखें। यह उपाय जीवन में सुख-समृद्धि और खुशहाली लेकर आएगा।
  • हर बुधवार के दिन हरे रंग का कपड़ा पहनना शुभ होता है। यह उपाय हर बुधवार को करने से जीवन में बुध के शुभ प्रभाव आपको देखने को मिलेंगे।
  • बुध ग्रह का संबंध हरे रंग से माना गया है। इसलिए बुधवार के दिन जरूरतमंदों को हरे रंग के फलों का दान करने से बुधदेव प्रसन्न होते है।
  • कुंडली में बुध की स्थिति मजबूत करने के लिए हर बुधवार को गौ माता को हरा चारा खिलाना शुभ होता है। यह उपाय जीवन में समृद्धि लाता है।
  • बुधवार के दिन हरे रंग की वस्तुओं का अत्यधिक इस्तेमाल शुभ होता है। आप चाहें तो खाने में हरी सब्जियां और फल का इस्तेमाल ही करें।
  • बुधवार के दिन गणेश जी को हरी दूर्वा अर्पित करना शुभ होता है। यह उपाय करने से वाणी मधुर होती है और ज्ञान का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   राहुल गांधी की बढ़ती हताशा पर सीएम धामी का हमला, बोले- देश और संसद अपने हिसाब से चलाना चाहते हैं
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440