नगर में बिक रहा मिलावटी तेल, मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में आयी शिकायत के बाद हरकत में आया प्रशासन

खबर शेयर करें

रामपुर रोड स्थित सरसों के तेल पेराई में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने मारा छापा

समाचार सच, हल्द्वानी। नगर में मिलावटी तेल बेचे जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में करने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया और सैंपल लिए हैं। नगर में मिलावटी तेल बेचे जाने की शिकायत मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में की गई। इस पोर्टल का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री कार्यालय ने नैनीताल जिला प्रशासन को कार्यवाही के निर्देश दिए। इस पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम गुरूवार को रामपुर रोड में सरसों के तेल की पेराई कर उसकी बिक्री करने वाले प्रतिष्ठान में छापा मारा। यहां विभागीय टीम ने एक छोटी फैक्ट्री में सरसों की पेराई कर तेल निकालना पाया। इस पर तेल के सैंपल लिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी कैलाश टम्टा ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में इस छोटी फैक्ट्री में सरसों की पेराई कर तेल निकालना व उसकी बिक्री करना पाया गया है। मुख्यमंत्री समाधान पोर्टल में शिकायत के बाद तेल के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही इस बारे में स्थिति स्पष्ट हो पाएगी कि तेल में मिलावट है अथवा नहीं।
टीम में जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी वीरेंद्र सिंह बिष्ट, खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश कुमार आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग और राशिफल (27 जुलाई 2026): शिव चतुर्दशी पर बने दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440