हल्द्वानी के बाद नैनीताल- रामनगर-लालकुआं क्षेत्र के स्कूलों को नोटिस भेजे, देखें पूरी लिस्ट…

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल। जनपद में शिक्षा विभाग ने निजी विद्यालयों पर सख्ती बढ़ाते हुए अब जांच आख्या के आधार पर बड़े पैमाने पर कारण बताओ नोटिस जारी किए हैं। पहले चरण में हल्द्वानी क्षेत्र के स्कूलों को नोटिस भेजे गए थे, वहीं अब दूसरे चरण में रामनगर, लालकुआं, भवाली, भीमताल सहित अन्य क्षेत्रों के विद्यालय भी कार्रवाई के दायरे में आ गए हैं।
मुख्य शिक्षा अधिकारी, नैनीताल द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार उप जिलाधिकारियों की जांच रिपोर्ट के आधार पर संबंधित विद्यालयों से विभिन्न अनियमितताओं को लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। प्रशासन ने साफ किया है कि निर्धारित समय में संतोषजनक जवाब न मिलने पर आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

इन विद्यालयों को जारी हुआ नोटिस (रामनगर/लालकुआं/अन्य क्षेत्र)
रामनगर /नैनीताल क्षेत्रः

-जय मोहन पब्लिक स्कूल
-गुड लक पब्लिक स्कूल
-मॉडर्न पब्लिक स्कूल
-डी.एन.बी. पब्लिक स्कूल
-सेंट लॉरेंस पब्लिक स्कूल
-ग्रीन फील्ड एकेडमी
-ग्रेट मिशन पब्लिक स्कूल
-ओक बर्ड पब्लिक स्कूल
-डीडीसीएम पब्लिक स्कूल
-गार्डन वैली पब्लिक स्कूल
-सेमरोक प्री स्कूल
-अल्फा मिशन पब्लिक स्कूल
-मेहरा पब्लिक स्कूल
-दीपक डिवाइन पब्लिक स्कूल
-यूएसआर इन्दु इंटर कॉलेज
-सेंट रूमी पब्लिक स्कूल
-लिटिल स्कॉलर्स एकेडमी
-सन राइज पब्लिक स्कूल
-मदर ग्लोरी पब्लिक स्कूल
-श्री गुरु नानक पब्लिक स्कूल
-एन.एल. साह प्रोपट्री लर्निंग स्कूल
-डी विटो स्कूल (भवाली)
-डी.एस.एस. पाल नैनीताल पब्लिक स्कूल
-महर्षि विद्या मंदिर फरसौली।
-मल्लिकार्जुन स्कूल (भीमताल)
-वुड ब्रिज स्कूल (भीमताल)
-आयुष्मान कान्वेंट स्कूल (गरमपानी)

यह भी पढ़ें -   अलकनंदा में युवक ने लगाई छलांग, देवदूत बनकर पुलिस ने निकाला बाहर पर नहीं बच सकी जान

लालकुआं क्षेत्रः
-स्कॉलर हेवन स्कूल (बिन्दुखत्ता)
-एफ.एस. बिष्ट कॉन्वेंट मेमोरियल स्कूल (लालकुआं)
-बी.डी. जोशी मेमोरियल स्कूल (लालकुआं)
-ग्रीन वुड सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लालकुआं)
-एच,सी.एम. जूनियर हाईस्कूल (लालकुआं)
-होली ट्रिनिटी सीनियर सेकेंडरी स्कूल (लालकुआं)
-मीना एकेडमी (लालकुआं)
साइनिंग स्टार पब्लिक स्कूल रामनगर

यह भी पढ़ें -   मज़दूर आंदोलन को कुचलने की साज़िश के खिलाफ एकजुट हों, फर्जी मुकदमों में फँसाए गए श्रमिकों की रिहाई की मांग

हल्द्वानी क्षेत्र के विद्यालय (पहले जारी नोटिस)
-लक्ष्य इंटरनेशनल स्कूल
-लक्ष्मी शिशु मंदिर
-हाईलैंडर पब्लिक स्कूल
-मॉडर्न पब्लिक स्कूल (तिकोनिया)
-विद्या पुष्प एकेडमी
-क्वींस सीनियर सेकेंडरी स्कूल
-जेम्स पब्लिक स्कूल
-गुरु द्रोण पब्लिक स्कूल
-निर्मला कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल (काठगोदाम)
-बी.एल.एम. एकेडमी
-सुजन/सुगन स्कूल (गौलापार)

शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से निजी विद्यालय संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग का कहना है कि यह कदम शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। इधर प्रशासन ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि नियमों की अनदेखी करने वाले किसी भी संस्थान को बख्शा नहीं जाएगा और जांच प्रक्रिया आगे भी जारी रहेगी।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440