उत्तराखण्ड की अल्मोड़ा सीट से अजय टम्टा ने कराया नामांकन, कहा- इस लोकसभा क्षेत्र को ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीतेंगे

खबर शेयर करें

समाचार सच, अल्मोड़ा। लोकसभा चुनाव 2024 के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज अल्मोड़ा पिथौरागढ़ संसदीय क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर अपना नामांकन कराया। इस दौरान कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य बतौर प्रस्तावक के रूप में मौजूद रहीं। नामांकन के बाद अजय टम्टा ने कहा कि इस लोकसभा क्षेत्र को ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीतेंगे।

अल्मोड़ा में नामांकन करने के बाद बीजेपी प्रत्याशी अजय टम्टा ने कहा कि अल्मोड़ा पिथौरागढ़ लोकसभा सीट से अपना नामांकन करा लिया है। इस समय उत्साह का वातावरण बना हुआ है. इस लोकसभा क्षेत्र को ऐतिहासिक बहुमत के साथ जीतेंगे। उनका कहना था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में जिसका विकास बहुत तेज गति से हुआ है।

अजय टम्टा ने कहा कि उत्तराखंड में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में प्रदेश आगे बढ़ रहा है तो एक ताकत के साथ लोकसभा क्षेत्र की जनता अल्मोड़ा पिथौरागढ़ की सीट पर कमल खिलाकर नरेंद्र मोदी की झोली में डालेगी। साथ ही कहा कि अबकी बार चार सौ पार के संकल्प को पूरा कर ऐतिहासिक प्रधानमंत्री बनाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440