कर्मचारियों को बड़ी राहत! उत्तराखंड सरकार ने बढ़ाया महंगाई भत्ता, सीएम धामी ने दी सौगात

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। महंगाई की मार झेल रहे राज्य कर्मचारियों और पेंशनरों को उत्तराखंड सरकार ने बड़ी राहत दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य कर्मचारियों एवं पेंशनरों के महंगाई भत्ते (डीए) में 2 फीसदी वृद्धि को मंजूरी दे दी है। अब कर्मचारियों और पेंशनरों को 58 प्रतिशत के स्थान पर 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। यह बढ़ोतरी 1 जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी।

सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब दो लाख से अधिक सरकारी कर्मचारियों और लगभग डेढ़ लाख पेंशनरों एवं पारिवारिक पेंशनधारकों को सीधा लाभ मिलेगा। बढ़े हुए महंगाई भत्ते का लाभ जनवरी 2026 से देय होगा, जिससे कर्मचारियों और पेंशनरों को एरियर का फायदा भी मिलेगा। हालांकि, एरियर भुगतान की प्रक्रिया और तिथि को लेकर शासनादेश अभी जारी होना बाकी है।

यह भी पढ़ें -   शनि जन्मोत्सव एवं शनि अमावस्या विशेष महायज्ञ में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया पुण्य लाभ

दरअसल, अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों और पश्चिम एशिया में जारी तनाव के चलते ईंधन और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में राज्य सरकार का यह फैसला कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए राहत भरा माना जा रहा है।

महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के साथ ही मुख्यमंत्री ने प्रदेश में विभिन्न विकास योजनाओं के लिए लगभग 50 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की है। इनमें चम्पावत जिले के कोतवाली पंचेश्वर में टाइप-द्वितीय के 6 आवास एवं चाहरदीवारी निर्माण हेतु 3.13 करोड़ रुपये, थाना रीठा साहिब में आवास निर्माण के लिए 3.47 करोड़ रुपये तथा हल्द्वानी फायर स्टेशन में टाइप-द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ श्रेणी के आवास निर्माण हेतु 36.64 करोड़ रुपये की मंजूरी शामिल है।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 11 डीएसपी के तबादले, कई जिलों में बदली जिम्मेदारियां

इसके अलावा मौलेखाल बाजार में पार्किंग निर्माण के लिए 5.91 करोड़ रुपये तथा ग्वालदम बाजार में वाहन पार्किंग निर्माण हेतु 61.57 लाख रुपये की स्वीकृति भी दी गई है।

सरकार के इस फैसले को कर्मचारियों और पेंशनरों के हित में बड़ा कदम माना जा रहा है। कर्मचारियों के संगठनों ने भी महंगाई भत्ते में वृद्धि के निर्णय का स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440