पिथौरागढ़ में दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक नदी में गिरी, दो युवकों की मौत, एक घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, पिथौरागढ़। जिले के थल-मुवानी मोटर मार्ग पर शनिवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

जानकारी के अनुसार, थल बाजार से करीब चार किलोमीटर दूर तीन युवक बाइक से मसमोली की ओर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित हो गई और लगभग 40 मीटर गहरी खाई से होते हुए नदी किनारे जा गिरी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक के परखच्चे उड़ गए।

घटना की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो युवकों की मौत हो चुकी थी। हादसे में घायल युवक को तत्काल मुवानी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें -   खरगे के जनसभा स्थल के कथित ‘शुद्धिकरण’ पर कांग्रेस का सत्याग्रह, अंबेडकर पार्क से गांधी प्रतिमा तक निकला मार्च

मृतकों की पहचान मालासीमा गांव निवासी 24 वर्षीय प्रदीप ज्याला पुत्र दरपान ज्याला तथा 19 वर्षीय बॉबी सिंह देउपा पुत्र डिगर सिंह देउपा के रूप में हुई है। वहीं, 25 वर्षीय बलवंत भंडारी पुत्र प्रमोद भंडारी को हल्की चोटें आई हैं।

यह भी पढ़ें -   आज का राशिफल | 14 अगस्त 2026, शुक्रवार| जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा, किस राशि को मिलेगा धन लाभ और किन राशियों को बरतनी होगी विशेष सावधानी

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा बाइक की तेज रफ्तार और अचानक संतुलन बिगड़ने के कारण हुआ। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है, जबकि पूरे क्षेत्र में मातम पसरा है।

ADVERTISEMENTSAd Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440