अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा ने माघ मास के चलते किया खिचड़ी प्रसाद का वितरण

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां मुखानी स्थित मुखानी दुर्गा मंदिर में अखिल ब्राह्मण उत्थान महासभा (Akhil Brahmin Utthan Mahasabha) द्वारा खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में लोगों द्वारा प्रसाद ग्रहण किया।

आज शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में महासभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि समाज सेवा करने से आनंद मिलता है। उनका कहना था कि मकर संक्रांति पर्व पर दान का विशेष महत्व होता है, इसलिए आज खिचड़ी प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया है जिसमें नगर वासियों और आने जाने वाले राहगीरों ने खिचड़ी प्रसाद ग्रहण किया है। खिचड़ी वितरण के उपरांत ब्राह्मण महासभा प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक की गई। जिसमें आगामी महीनों में आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों की चर्चा की गई। बैठक में लिए गए निर्णय के सम्बन्ध में सभी सदस्यों को अवगत कराने का अनुरोध किया गया।

खिचड़ी वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश महामंत्री पंडित गोविंद बल्लभ पांडे, संरक्षक पंडित हरीश पांडे, पंडित सुशील भट्ट, पंडित ब्रजेश तिवारी, मीरा उनियाल, मनोज उनियाल, निशा वैला, बरखा शर्मा, जया जोशी, चंपा त्रिपाठी, पुष्पा पाठक, सुनीता तिवारी, मीना तिवारी, कल्पना भंडारी, दीप्ती तिवारी, ब्रजेश तिवारी, आचार्य संजय, नवीन पंत, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा, सतीश चन्द खुलबे, शिव सेना प्रमूख रूपेंद्र नागर शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में हकीम के यहां गर्दन की मालिश के बाद मीनाक्षी की मौत, एक्सपर्ट डॉ. अंकिता चांदना ने दी सावधानी की सलाह
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440