श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें पुष्पांजलि दी

खबर शेयर करें

डॉ मुखर्जी ही अखंड भारत की कल्पना करने वाले पहले राजनेता: विनय गोयल

समाचार सच, हल्द्वानी/ देहरादून। भारतीय जनता पार्टी उत्तराखंड प्रदेश कार्यालय में राष्ट्रीय एकता को सर्वाेच्च प्राथमिकता देने वाले भारतीय जन संघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के पर सभी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें पुष्पांजलि दी गई। इस मौके पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल ने कहा की कश्मीर से धारा 370 व 35ए हटाकर नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा डॉ मुखर्जी को सच्चे अर्थों में श्रद्धांजलि दी गई है। डॉ मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता के लिए ‘एक देश मे दो निशान, दो प्रधान, दो विधान नही चलेंगे ‘का नारा देकर उसके खिलाफ लड़ते लड़ते अपना बलिदान दिया। उनके उस सपने को भाजपा सरकार ने पूरा किया है।
प्रदेश उपाध्यक्ष राजपुर विधायक खजान दास ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एक सच्चे राष्ट्रभक्त होने के साथ मानवता के सच्चे उपासक भी थे। उन्होंने कहा कि डॉ मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता को अपनी सर्वाेच्च प्राथमिकता पर रखकर अपने जीवन को राष्ट्रसेवा एवं राष्ट्र निर्माण के प्रति समर्पित रखा।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय एकता व स्वदेशी की शपथ प्रदेश मंत्री श्रीमती मधु भट्ट द्वारा दिलाई गई। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश कार्यालय सचिव कौशतुभानंद जोशी ने किया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदेश मीडिया प्रभारी डॉ देवेंद्र भसीन, दायित्व धारी ज्योति प्रसाद गैरोला, शादाब शम्स, सह मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, कमलेश उनियाल, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, विनोद सुयाल, महावीर सिंह पवार अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड बोर्ड रिजल्ट 2026: हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% रिजल्ट, बेटियों ने फिर मारी बाजी

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर किया वृक्षारोपण

हल्द्वानी। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के जयंती के उपलक्ष में भारतीय जनता पार्टी नगर हल्द्वानी (उ.) के अध्यक्ष नवीन पंत के नेतृत्व में एवं महामंत्री ज्ञानेंद्र जोशी, दिशांत टंडन की उपस्थिति में लगभग सभी शक्ति केंद्रों पर डॉ श्यामा प्रसाद जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। तत्पश्चात सेवा ही समर्पण अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्य किया गया। इस दौरान मोदी सरकार 2.0 के प्रथम वर्ष के पूर्ण होने पर संपर्क पत्रों को महा संपर्क अभियान चला कर संपन्न किया गया।
इस बृहद कार्यक्रम को शीश महल शक्ति केंद्र के बूथ नंबर 11 में मेयर डॉ जोगिंदर पाल सिंह रौतेला एवं शक्ति केंद्र मल्ला गोरखपुर के बूथ न.40 नवाबी रोड में दर्जा मंत्री श्रीमती रेनू अधिकारी ने भी डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजलि कर, पेड़ लगाया और संपर्क पत्रों को वितरण भी किया गया।

यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में बदला स्कूल टाइम, भीषण गर्मी के चलते बड़ा फैसला-अब इतने बजे तक ही खुलेंगे स्कूल

इसके साथ नगर मंडल हल्द्वानी (उ) के सभी शक्ति केंद्रों में उपाध्यक्ष भुवन तिवारी, पनराम, विनोद तिवारी, मंत्री अनिल चंदोला, पूजा भंडारी, चंदन सिंह नेगी, वीरेंद्र देवुपा, कोषाध्यक्ष उमेश सैनी, सोशल मीडिया प्रभारी विक्रम सिंह अधिकारी, वरिष्ठ भाजपा नेता देवी दयाल उपाध्याय, पूर्व प्रदेश संयोजक सोशल मीडिया भुवन जोशी, श्रीमती राधा तिवारी, भुवन भट्ट, शीतल भट्ट, श्रीमती रेनू तिवारी, बूथ अध्यक्ष गिरीश चंद्र पांडे, पार्षद अंजू जोशी, पार्षद मीना गोस्वामी, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य आकाश गर्ग, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष विशाल नेगी, पूर्व सभासद प्रेमा जोशी, राजेंद्र भाकुनी, किशोर जोशी, विपिन जोशी, बूथ अध्यक्ष गिरीश चंद्र लोहनी, ललित गुप्ता, विनोद नौगाई, आनंद सिंह ढेला, बलवंत सिंह सुयाल, सुनील कुमार, जीवन शर्मा, दिनेश पांडे, संजय लाल, किशन अनरिया, विनय कुमार, युवा नेता योगेंद्र परमार, प्रियांशु जोशी, अंशुल पांडे, रमेश कांडपाल, भवानी भट्ट, श्रीमती पूनम जोशी, उमेश कन्याल, श्रीमती दीपा सनवाल, दीप्ति चुफाल, खीमा मटियानी, श्रीमती गीता उप्रेती, श्रीमती दीपा उप्रेती, रमेश चंद्र शर्मा, मनोज लोहनी, जयदीप चौहान, नमिता शर्मा आदि पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर सेवा ही समर्पण अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440