बसंत पंचमी पर सभी मोर्चों को कक्ष आवंटित

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर भाजपा प्रदेश मुख्यालय में प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने विधिवत पूजा अर्चना कर पार्टी के सातों मोर्चों को उनके कक्ष आवंटित किए। भाजपा अध्यक्ष भगत ने प्रत्येक मोर्चों के कक्षों का निरीक्षण किया और मोर्चा आध्यक्षों ने फूल मालाओं से भगत का स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष को अपने बीच पाकर कार्यकर्ताओं के अंदर नई ऊर्जा का संचार देखने को मिला। भगत ने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों बधाई देते हुए सभी को मिशन 2022 के लिए अभी से कमर कसने को कहा। इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री कुलदीप कुमार व प्रदेश महामंत्री सुरेश भट्ट ने भी प्रत्येक मोर्चों के कक्ष का निरीक्षण किया और उन्हें शुभकामनाएं दी। प्रदेश अध्यक्ष भगत ने पार्टी के सातों मोर्चों महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, जनजाति मोर्चा, अनुसूचित मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा, को उनके कक्ष आवंटित किए। इस अवसर पर यम्केश्वर विधायक व महिला मोर्चा अध्यक्ष रितु खंडूरी, राकेश गिरी, अम्बादत्त आर्य, अनिल चौहान प्रदेश कार्यालय सचिव कौस्तुभा नंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, प्रदेश मीडिया राजीव तलवार, कमलेश उनियाल शेखर वर्मा सहित अन्य सभी मोर्चों कर पदाधिकारी मौजूद रहे।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440