मौसम विभाग के रेड एलर्ट के चलते 20 जुलाई को नैनीताल जिले के सभी विद्यालय रहेंगे बंद

खबर शेयर करें

समाचार सच, नैनीताल/हल्द्वानी। मौसम विभाग के रेड एलर्ट के चलते नैनीताल जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, निजी विद्यालयें तथा आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश रहेगा। मंगलवार को जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने उक्त आदेश जारी किये हैं।
मौसम विभाग, देहरादून से जारी तात्कालिक मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 जुलाई (बुधवार) को नैनीताल जनपदों में कुछ स्थानों में भारी से बहुत भारी वर्षा होने के साथ-साथ कहीं-कहीं अत्यधिक वर्षा होने की सम्भावना है।
मौसम विभाग की इस जारी चेतावनी को देखते हुये जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने बताया कि 20 जुलाई (बुधवार) को जनपद के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों में (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं आंगनबाड़ी केन्द्र बंद रहेंगे तथा प्रधानाचार्य/प्रधानाध्यापक, समस्त शैक्षणिक एवं मिनिस्ट्रियल एवं अन्य कार्मिक निर्धारित समयानुसार अपने-अपने विद्यालयों, कार्यालयों में उपस्थित रहने के आदेश दिए है।
जिला मजिस्ट्रेट के आदेशों का अनुपालन न करने पर सम्बन्धित विद्यालय/ संस्थान के विरूद्ध कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   दीपावली से पहले हल्द्वानी बाजार को अतिक्रमण मुक्त करने की मांग, सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440