हल्द्वानी तहसील में तैनात नायब नाजिर के खिलाफ सरकारी राजस्व को खुर्द-बुर्द करने का आरोप, पुलिस को सौंपी तहरीर

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां तहसीलदार ने नायब नाजिर के खिलाफ सरकारी राजस्व को खुर्द-बुर्द करने आरोप लगाया है। तहसीलदार ने इस मामले में पुलिस को तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है।

पुलिस को दी तहरीर तहसीलदार सचिन कुमार का कहना है कि हल्द्वानी तहसील में तैनात नायब नाजिर मो. जफर आलम ने पद पर रहते हुए खतौनी मद 27,08,010, ई-जनाधार से प्राप्त आय 14,92,452 और वासिल वाकी नवीस द्वारा जमा कराए गए 28,800 रूपए कुल 42 लाख 29 हजार 262 की धनराशि का ब्यौरा नहीं दिया है। तहसीलदार ने उक्त धनराशि को खुर्द-बुर्द करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में डीएम नैनीताल ने भी आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   नैनीताल के 52 स्थानों पर चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक और कूड़े से मुक्त किए गए सार्वजनिक स्थल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440