आत्महत्या को मजबूर करने का आरोप, पुलिस से कार्रवाई की गुहार

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने उसके भाई को आत्महत्या के लिए विवश करने के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

राजकीय इंटर कालेज के निकट दुर्गा मंदिर इंदिरा नगर निवासी रिंकू गुप्ता पुत्र राकेश गुप्ता ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका भाई रोहित ठेला लगाने का करता है। बीती 31 दिसंबर को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

आरोप है कि रोहित ने रामू नामक एक व्यक्ति से ब्याज पर रुपये लिए थे जिस कारण से रामू उसे ब्याज का पैसा लौटाने का तकादा कर रहा था। जिस कारण से रोहित मानसिक रूप से काफी परेशान चल रहा था। रिंकू का कहना है कि 24 दिसंबर को रामू ने रोहित के साथ मारपीट भी की थी जिससे वह काफी आहत था। रिकू ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्डः खाना खाने के बाद टहलने निकले दंपती की सड़क किनारे मौत, अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440