हरेला पर्व संस्कृति को संजोये रखने के साथ ही पर्यावरण संवर्द्धन में भी सहायक : इंदिरा

खबर शेयर करें

नेता प्रतिपक्ष ने एमबी इंटर कॉलेज में किया औषधीय पौधे रोपित

समाचार सच, हल्द्वानी। एमबी इंटर कॉलेज में उत्तराखंड लोक संस्कृति पर आधारित हरेला पर्व के तहत मुख्य अतिथि नेता प्रतिपक्ष डॉ इंदिरा हृदयेश व एमबी एजूकेशनल ट्रस्ट के सचिव प्रदीप अग्रवाल ने संयुक्त रूप से औषधीय पौधे रोपित किए।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष डॉ हृदयेश ने कहा कि हरेला पर्व संस्कृति को संजोये रखने के साथ ही पर्यावरण संवर्द्धन में भी सहायक है। इसलिए सभी को हरेला पर्व मनाते हुए अधिकाधिक संख्या में पौधे रोपित करने चाहिए। कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधे लगाने चाहिए और घरों में पौधे लगाकर उनकी देखरेख कर हरेला पर्व को सार्थक बनाना चाहिए। जिससे ग्रीन हल्द्वानी-क्लीन हल्द्वानी का सपना साकार हो सके। कॉलेज के प्रधानाचार्य दया किशन पंत ने बताया कि हरेला पर्व के उपलक्ष्य में कासनी, सहजन, आंवला, तुलसी, एलोवेरा जैसे औषधीय पौधे रोपित किए गए हैं।
इस कार्य में विद्यालय के पुरातन छात्रों के ग्रुप, मित्र फाउंडेशन व हर घर पेड़ संस्था का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम में प्रवक्ता हीरा सिंह बिष्ट, वीके जोशी, वसील अहमद, शैलेंद्र वर्मा, क्रीड़ाध्यक्ष विजय कुमार पांडे, भुवन भाष्कर भारती, शशिबाजा, गिरीश आर्य समेत छात्र मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   आज का पंचांग और राशिफल (27 जुलाई 2026): शिव चतुर्दशी पर बने दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440