अल्टो कार गहरी खाई में गिरी, व्यक्ति की मौत

खबर शेयर करें

कार की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत

समाचार सच, देहरादून। थाना कालसी क्षेत्रान्तर्गत कोटी मिनस मार्ग पर जामवा के पास एक अल्टो कार गहरी खाई में गिर गई, जिसके परिणाम स्वरूप एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटनास्थल राजस्व क्षेत्र होने के कारण शव को राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया है। वहीं एक अन्य घटना में थाना कैंट क्षेत्रान्तर्गत होटल आनंदम बल्लूपुर फ्लाई ओवर के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से सड़क पार कर रहे व्यक्ति की मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार देर रात्रि थाना कालसी को सूचना मिली कि कोटी मिनस मार्ग पर जामवा के पास एक अल्टो कार गहरी खाई में गिर गई है। इस सूचना पर थाना कालसी से पुलिस बल तथा चकराता से एसडीआरएफ की टीम तत्काल मौके पर पहुंची तथा राहत और बचाव कार्य प्रारंभ किया। कार में एक व्यक्ति सवार था, जिसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई थी। पुलिस टीम द्वारा मृतक के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया। मृतक युवक की पहचान सुरेश कुमार पुत्र दौलत राम निवासी दुईनाल भलाड़ू शिमला हिमाचल प्रदेश उम्र 32 वर्ष के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क कर घटना के संबंध में जानकारी दी। घटनास्थल राजस्व क्षेत्र होने के कारण शव को राजस्व पुलिस के सुपुर्द किया गया है।
वहीं दूसरी तरफ 112 कन्ट्रोल रूम से थाना कैंट पुलिस को सूचना प्राप्त हुई की होटल आनंदम बल्लूपुर फ्लाई ओवर के पास एक अज्ञात वाहन द्वारा एक व्यक्ति को टक्कर मार दी है। इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जानकारी की गई तो मौके पर मौजूद व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति सड़क पार कर रहा था, तभी प्रेमनगर की ओर से आ रही एक अज्ञात कार जोकि फॉर्च्यूनर जैसी थी, ने उक्त पैदल व्यक्ति को टक्कर मारकर किशन नगर चौक की तरफ भाग गई है। पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को कोरोनेसन अस्पताल पहुंचाया गया, जहाँ देर रात्रि दौराने उपचार उक्त व्यक्ति की मृत्यु हो गई है। मृतक की पहचान सन्तोष पाल पुत्र रामूराम निवासी दरभंगा बिहार हाल निवासी चोरखाला थाना कैंट उम्र 52 वर्ष के रूप में हुई। मृतक के संबंध में जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि मृतक उपरोक्त मजदूरी का कार्य करता था। घटना के संबंध में अज्ञात वाहन की तलाश हेतु सीसीटीवी कैमरा चौक कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

यह भी पढ़ें -   04 मई 2026 बृहस्पतिवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440