रोजाना इस पानी को पीने से होंगे ये अद्भुत फायदे

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। जीरा और गुड़ दोनो ही शरीर को स्वस्थ रखते हैं। इनमे पाएं जाने वाले खनिज पदार्थ और पोषक तत्व लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में सहायक हैं। जीरे वाले पानी में गुड़ डालकर पीने से खून की कमी न होने के साथ ही शरीर को बहुत सी बीमारियों से भी बचाया जा सकता है। रोजाना सुबह खाली पेट एक गिलास जीरा और गुड़ वाला पानी पीने से बहुत से फायदे होते हैं। आज हम आपको उन्हीं फायदों के बारें में बताएंगें।

जीरे और गुड़ के पानी के फायदे

पाचन तंत्र मजबूत
जीरे और गुड़ का पानी पीने से कब्ज, गैस और पेट दर्द जैसी समस्याएं नहीं होती। रोजाना सुबह 1 गिलास जीरे और गुड़ वाले पानी को अपनी डाइट में शामिल करें। सिर दर्द और कमर दर्द का इलाज है जीरे का पानी।

यह भी पढ़ें -   गौशाला में मिला युवक का जला हुआ शव, गांव में फैली सनसनी

वजन कम करने में सहायक
एक गिलास पानी में 1 बड़ा चम्मच जीरा और गुड मिलाकर उबाल लें। रोजाना इसका सेवन करने से शरीर से फालतू चर्बी निकल जाती है। आप गुड़ की चाय भी बना सकते हैं।

खून साफ करना
कई बार खून में कुछ विषैले पदार्थ आ जाते है जिनका शरीर से बाहर निकलना बहुत जरूरी होता है। उन विषैले पदार्थों को बाहर निकालने में गुड़ और जीरा बहुत सहायक है।

मासिक धर्म के दर्द से आराम
कुछ महिलाओं को मासिक धर्म के दौरान दर्द या अनियमितता रहती है। रोजाना गुड़ और जीरे वाले पानी का सेवन करने से इन समस्याओं से छूटकारा पाया जा सकता है।

जोड़ों के दर्द से राहत
सर्दियों में जोड़ो में दर्द होना आम सी बात है। रोजाना 1 गिलास जीरे वाले पानी में गुड़ डालकर पीने से पीठ, कमर के दर्द से राहत मिलती है।

यह भी पढ़ें -   स्वाद में कड़वे होते हैं लेकिन सेहत के लिए बहुत लाभकारी हैं

ऊर्जा प्रदान करना
इनमें पोटेशियम की मात्रा अधिक होती है जिससे शरीर को ऊर्जा मिलती है। शरीर में ऊर्जा को बनाएं रखने के लिए रोजा सुबह खाली पेट गुड़ और जीरे के पानी का सेवन करना चाहिए।

एनीमिया में फायदेमंद
शरीर में खून की कमी होने पर या एनीमिया की समस्या होने पर गुड़ और जीरे वाला पानी पीना चाहिए। इसमें पाएं जाने वाले पोषक तत्व खून में मौजूद अशुद्धियों को दूर कर देते हैं।

कैसे बनाएं गुड़-जीरे का पानी
एक बर्तन में 2 कप पानी लें। इसमें 1 चम्मच गुड़ और 1 चम्मच जीरा डालकर उबाले लें। अब इसको ठंडा होने के लिए छोड़ दे। सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से फायदा मिलता है।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440