तेज रफ्तार से जा रही एंबुलस टकराई दीवार से, चार घायल

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। तेज रफ्तार से जा रही एंबुलेंस दीवार से टकरा गई जिससे उसमें सवार चार महिलाएं घायल हो गई। घायलों को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं एंबुलेंस चालक के खिलाफ तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की गई है।
बच्ची धर्मा हल्दूचौड़ निवासी हरीश चंद्र जोशी पुत्र स्व. देवीदत्त ने पुलिस को सौंपी तहरीर में बताया कि गायत्री जोशी और नेहा पाण्डे के पेट में दर्द होने पर उन्हें एंबुलेंस से एसटीएच पहुंचाया गया। जब एंबुलेंस उन्हें वापस छोड़ने के लिए जा रही थी तभी एंबुलेंस की गति अनियंत्रित हो जाने की वजह से वह टीपीनगर के पास दीवार से टकरा गई जिससे उसमें सवार गायत्री जोशी, नेहा पाण्डे, , तनुजा ततराड़ी और हंसी पाण्डे घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए एसटीएच में भर्ती कराया गया है। जहां पर गायत्री जोशी की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने तहरीर सौंप कर एंबुलेंस चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   16 दिन पहले शुरू हुआ ट्रैफिक, बारिश में बैठी एप्रोच रोड… देहरादून में करोड़ों के पुल पर उठे निर्माण गुणवत्ता के सवाल
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440