महिला के खाते से उड़ाई 15 हजार की रकम

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। महिला के खाते से हजारों की रकम उड़ाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की गुहार लगाई है। रामपुर रोड निवासी सावित्री देवी के अनुसार उसकी सास का खाता रोडवेज स्थित मुख्य डाकघर की शाखा में है। उसका कहना है कि सास का एटीएम कार्ड भी उनके पास है। बावजूद इसके किसी सख्श ने उनके खाते से 15 हजार की नगदी उड़ा ली। यह रकम 19 से 23 दिसम्बर के बीच देहरादून व बरेली से एटीएम के माध्यम से निकाली गई है। सावित्री देवी का यह भी कहना है कि कुछ दिन पूर्व उसकी सास ने किसी सख्श से मदद लेकर एटीएम से धनराशि निकाली थी। संभवतया उसी सख्श ने एटीएम कार्ड का क्लोन तैयार कर खाते से नगदी निकाल ली होगी। महिला ने पुलिस को तहरीर सौंप कार्यवाही की गुहार लगाई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440