भीषण गर्मी में इंसानियत की मिसाल: हल्द्वानी में 6 हजार लोगों को पिलाया शीतल शरबत, गंगा दशहरा पर उमड़ा सेवा का सैलाब

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। भीषण गर्मी और तपती धूप के बीच गंगा दशहरा के पावन अवसर पर हल्द्वानी में मानव सेवा और जनकल्याण की अद्भुत मिसाल देखने को मिली। वरिष्ठ नागरिक जनकल्याण समिति हल्द्वानी द्वारा कोतवाली के पास हनुमान मंदिर के निकट विशाल शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें हजारों राहगीरों और आम नागरिकों ने शीतल शरबत ग्रहण कर राहत महसूस की।

सुबह 11 बजे शुरू हुए इस सेवा अभियान का शुभारंभ वरिष्ठ नागरिक कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष नवीन वर्मा ने फीता काटकर किया। देखते ही देखते कार्यक्रम स्थल पर लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और करीब 6 हजार से अधिक लोगों ने शरबत एवं लस्सी का प्रसाद ग्रहण किया। भीषण गर्मी में यह आयोजन लोगों के लिए किसी राहत शिविर से कम नहीं लगा।

कार्यक्रम के दौरान केवल सेवा ही नहीं बल्कि स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण का भी विशेष ध्यान रखा गया। समिति द्वारा साफ-सफाई की बेहतरीन व्यवस्था और पर्यावरण के प्रति जागरूकता की आम लोगों ने खुलकर सराहना की।

यह भी पढ़ें -   २६ मई २०२६ मंगलवार का पंचांग, जानिए राशिफल में आज का दिन आपका कैसा रहेगा

इस भव्य जनसेवा कार्यक्रम की पूरी व्यवस्था समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे और महामंत्री डी.के. पांडे के नेतृत्व में की गई। आयोजन को सफल बनाने में लालकुआं दुग्ध संघ का भी अहम योगदान रहा। दुग्ध संघ के अध्यक्ष मुकेश बोरा, संजय भाकुनी (प्रबंधक मार्केटिंग एवं प्रभारी प्रशासन) के सहयोग से दूध, लस्सी और अन्य सामग्री निशुल्क उपलब्ध कराई गई।

दुग्ध संघ के वॉलिंटियर्स लोकेश शर्मा, सुमित पांडे, गणेश जोशी और बाला दत्त डबडाल ने भी शरबत वितरण में बढ़-चढ़कर सहयोग किया, जिससे व्यवस्था बेहद सुचारू रही। समिति ने सभी सहयोगियों और दानदाताओं के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और गणमान्य लोगों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। सेवा भावना से ओतप्रोत इस आयोजन ने यह संदेश दिया कि समाज में आज भी मानवता और सहयोग की भावना जीवित है।

यह भी पढ़ें -   धामी सरकार का मीडिया को सबसे बड़ा तोहफाः हल्द्वानी बनेगा कुमाऊँ का ‘मीडिया हब’, 6.75 करोड़ के हाईटेक मीडिया सेंटर का शिलान्यास

करीब डेढ़ बजे कार्यक्रम का समापन हुआ। अंत में समिति के अध्यक्ष भुवन भास्कर पांडे ने सभी सदस्यों, सहयोगियों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की घोषणा की।

इस दौरान पी.सी. जोशी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सेवानिवृत्ति डिप्लोमा इंजीनियर्स फोरम, आनंद सिंह ठठोला (पूर्व अध्यक्ष), रमेश चंद्र पांडे, श्रीकांत खंडेलवाल, दया कृष्ण पंत, इंदर सिंह निगल्टिया, डी.के. बल्यूटिया, प्रताप सिंह जंतवाल, आनंद सिंह भाकुनी, शंकर दत्त तिवारी, जीवन चंद्र डाला कोटी, हेमचंद तिवारी, अर्बा दत्त जोशी, जी.एस. चड्ढा, एस.के. श्रीवास्तव, ए.डी. डौर्बी, कुंदन सिंह खंनवाल, शंकर दत्त तिवारी, सुमन चंद्र जोशी, बी.डी. जोशी, डॉ. शिव दत्त तिवारी, डॉक्टर एस.सी. सती, के.के. कवड़वाल, राजेंद्र सिंह बिष्ट, राजाराम, श्रीमती मीरा श्रोत्रिय, श्रीमती सरोजिनी तिवारी, श्रीमती नीरू धवन, श्रीमती भगवती बिष्ट, श्रीमती मोहनी पांडे, देवेंद्र सिंह खाती, महेश राम आर्य, पान गिरी गोस्वामी, डॉ. आशुतोष पंत, एन.बी. गुणवंत, लक्ष्मण सिंह गोनिया, मोहन सिंह अधिकारी, सुशील कुमार अग्रवाल, विजय कुमार भट्ट, के.के. जोशी, भुवन चंद्र जोशी, पी.सी. कांडपाल, डॉ. जगदीश चंद्र सती आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440