माता-पिता के बीच झगड़े से क्षुब्ध बालक ने गटका जहरीला पदार्थ, मौत

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। माता-पिता के बीच हो रहे झगड़े से एक बालक इतना क्षुब्ध हो गया कि उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ी और अस्पताल ले जाया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार श्रमिक विहार कालोनी डहरिया निवासी कुलदीप गुप्ता का रविवार प्रातः अपनी पत्नी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इससे कुलदीप का 12 वर्षीय पुत्र कृष्ण गुप्ता इतना क्षुब्ध हो गया कि उसने घर में रखा जहरीला पदार्थ गटक लिया। इससे उसकी हालत बिगड़ गई। इस पर परिवारजन उसे लेकर बेस चिकित्सालय पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   उत्तराखण्ड मुक्त विश्वविद्यालय में लिए गए बड़े फैसले! नए अध्ययन केंद्रों से लेकर भर्ती और एनईपी-2020 तक कई प्रस्तावों को हरी झंडी
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440