पत्नी के मायके जाने से नाराज पति ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को लगाया गले

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। एक युवक ने फांसी के फंदे में झूलकर मौत को गले लगा लिया। आत्महत्या की वजह पत्नी के मायके जाने पर नाराजगी बताई जा रही है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार टीपीनगर चौकी क्षेत्रान्तर्गत जीतपुर नेगी निवासी 25 वर्षीय अखिलेश कश्यप शुक्रवार को फांसी के फंदे में झूल गया। जब परिवारजन किसी काम से उसके कमरे में गये तो अखिलेश को फांसी के फंदे में झूलता देख उनका कलेजा मुंह को आ गया। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और घटना के बारे में जानकारी जुटाई। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी मायके चली गई। जिसकी वजह से वह मानसिक तनाव में था। जिसके चलते उसने आत्महत्या कर ली। मृतक के दो बच्चे बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें -   भक्ति के महासागर में डूबा हल्द्वानी, भागवत कथा के समापन पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440