टनकपुर की अंजली चंद बनीं सहायक नगर आयुक्त, उत्तराखंड पीसीएस-2024 में हासिल की सफलता

खबर शेयर करें

लमगड़ा में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर हैं तैनात, सफलता का श्रेय परिवार और निरंतर मेहनत को दिया

समाचार सच, खटीमा/टनकपुर। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग (यूकेपीएससी) द्वारा घोषित पीसीएस-2024 परीक्षा परिणाम में चंपावत जिले के टनकपुर की अंजली चंद ने शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। अंजली का चयन सहायक नगर आयुक्त पद के लिए हुआ है। वर्तमान में वह अल्मोड़ा जिले के लमगड़ा में खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) के पद पर कार्यरत हैं।

अंजली की सफलता की खबर सामने आते ही टनकपुर और आसपास के क्षेत्रों में खुशी का माहौल है। उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। परिजनों, शुभचिंतकों, शिक्षाविदों और सामाजिक संगठनों ने उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

अंजली चंद ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट फ्रांसिस स्कूल, टनकपुर से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने इंटरमीडिएट की पढ़ाई नोजगे पब्लिक स्कूल, खटीमा से पूरी की। उच्च शिक्षा के लिए उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, नोएडा से एप्लाइड मैथ्स में एमएससी की डिग्री हासिल की।

यह भी पढ़ें -   पहाड़ पर बारिश का कहर! कर्णप्रयाग में अचानक दरकी पहाड़ी, सड़क पर गिरे बोल्डर-मलबे से मची अफरा-तफरी

अंजली के पिता प्रकाश चंद सामाजिक कार्यकर्ता एवं व्यवसायी हैं, जबकि उनकी माता दीपा चंद गृहिणी हैं। परिवार का शिक्षा और सामाजिक क्षेत्र से गहरा जुड़ाव रहा है। उनके चाचा धर्मेंद्र चंद स्वतंत्र पत्रकार, अधिवक्ता एवं एक शिक्षण संस्थान के प्रबंधक हैं, जबकि दूसरे चाचा बसंत राज चंद नगर पालिका में वरिष्ठ लिपिक के पद पर कार्यरत हैं।

यह भी पढ़ें -   हवा में उछली कार, तीन बार पलटी… चार लोग गंभीर! दिल्ली-हरिद्वार हाईवे पर रोंगटे खड़े करने वाला हादसा

अपनी सफलता पर अंजली चंद ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और प्रयास निरंतर किए जाएं तो सफलता अवश्य मिलती है। उन्होंने अपनी उपलब्धि का श्रेय परिवार के सहयोग, सकारात्मक सोच, अनुशासित अध्ययन और कठिन परिश्रम को दिया।

प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं को संदेश देते हुए अंजली ने कहा कि अभ्यर्थियों को मूल विषयों की गहरी समझ विकसित करनी चाहिए। साथ ही नियमित रिवीजन और समसामयिक घटनाओं पर निरंतर नजर बनाए रखना सफलता की कुंजी है।

अंजली चंद की इस उपलब्धि को क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायक माना जा रहा है। उनकी सफलता ने यह साबित कर दिया है कि समर्पण और मेहनत के बल पर बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440