उत्तराखण्ड में लुटेरी दुल्हन का एक और कारनामा आया सामने, शादी के बाद घर से नगदी और जेवरात लेकर फरार

खबर शेयर करें

समाचार सच, उधमसिंह नगर/बाजपुर। उत्तराखण्ड के यूएसनगर जिले में एक लुटेरी दुल्हन का एक और कारनामा सामने आया है। लुटेरी दुल्हन गैंग ने पीड़ित को फंसाकर उससे शादी करवाई और शादी के एक माह की भीतर ही घर में रखे 50 हजार और कीमती जेवरात समेटकर फरार हो गयी है। लुटेरी दुल्हन पति को बाजपुर बाजार में चकमा देकर फरार हुई है। बता दें कि पीड़ित ने पुलिस से गुहार लगाई थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर उसने कोर्ट की शरण ली। वहीं न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने आरोपित पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।

पीड़ित का नाम सुंदर है, उसने बताया कि उसकी शादी पांच अप्रैल 2023 को शेरपुर सुल्तानपुर रुड़की हरिद्वार निवासी सोनी पुत्री नेत्रपाल के साथ हुई थी। एक मई को वह बाजपुर शहर में लगने वाले सोमवार के साप्ताहिक बाजार में खरीदारी करने के लिए अपनी पत्नी सोनी को लेकर आया था। इस बीच सोनी उसे चकमा देकर गायब हो गई। उसने जब छानबीन की तो पता चला कि सोनी उसके घरों के गहने लेकर गायब हो गई है। इन ठगों का एक ग्रुप है, जो प्लानिंग करके लोगों को फंसाते हैं और फिर रुपये, आभूषण आदि सब लूटकर फरार हो जाते हैं। उसके साथ भी ऐसा ही हुआ।

उसने जब खोजबीन की तो सोनी का असली चेहरा सामने आया। सोनी ने अपनी पहचान छिपाकर उसके साथ शादी की थी, जबकि सोनी का सही नाम नीलम है जिसने अपने गिरोह के सदस्यों के साथ मिलकर शादी के करीब 25 दिन बाद उसे ठगी का शिकार बनाया, जिसमें जमा पूंजी 50 हजार रुपये एवं करीब दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। सुंदर ने 12 जून को कोतवाली बाजपुर व 15 जून को को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को रजिस्टर्ड डाक से प्रार्थना पत्र प्रेषित किया, लेकिन उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई, जिसके चलते उसे मजबूर होकर न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। कोर्ट ने पुलिस को फटकार लगाते हुए मामले की जांच पड़ताल करने के आदेश दिए हैं। कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस भी सक्रिय हो गई है और इस लुटेरी दुल्हन के गैंग को ढूंढने का प्रयास कर रही है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   कांग्रेस पर बरसे भाजपा प्रवक्ता राजेश शुक्ला, बोले- ‘श्राद्ध जैसे पवित्र संस्कार को राजनीति में घसीटना दुर्भाग्यपूर्ण’
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440