सेना के जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। यहां महानगर में एक सेना जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। 39 वर्षीय उमेश सिंह नगरकोटी, जो मूल रूप से कांडा, बागेश्वर के निवासी थे, छुट्टी बिताने के बाद 14 दिन पहले अपनी यूनिट को वापस लौटे थे। हालांकि, वह अपनी यूनिट में शामिल नहीं हुए और फिर 14 दिन बाद अचानक अपने घर लौट आए।

यह भी पढ़ें -   उत्तराखंड में पहचान से खिलवाड़ का काला खेल बेनकाब: फर्जी आधार-पैन रैकेट पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई

घर पहुंचने पर उनकी तबीयत बिगड़ गई, जिससे परिजनों ने उन्हें अस्पताल ले जाने की कोशिश की, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो गई। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद चलेगा, लेकिन यह सवाल उठता है कि वह छुट्टी के बाद 14 दिन तक कहां रहे।

उमेश की तैनाती वर्तमान में सिलिगुड़ी, सिक्किम में थी। उनके भाई कुंदन सिंह नगरकोटी के अनुसार, उमेश ने 15 दिन की छुट्टी पूरी की थी और 6 अक्टूबर को हल्द्वानी से सिक्किम के लिए निकल पड़े थे, लेकिन वह अपनी यूनिट में नहीं पहुंचे। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Ad AdAd Ad Ad Ad AdAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440