रानीखेत में बनेगा एआरटीओ कार्यालय

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। रानीखेत में जल्द ही परिवहन विभाग का एआरटीओ कार्यालय खोला जाएगा। इसके लिए विभाग परिसर की खोज कर रहा है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कांग्रेस नेता व उप नेता प्रतिपक्ष करण माहरा के सवाल पर यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रामनगर व रानीखेत में एआरटीओ कार्यालय खोलने के आदेश दिए गए थे। रामनगर में काम शुरू हो चुका है। रानीखेत कार्यालय के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर दी गई है। रानीखेत कार्यालय अभी आरटीओ कार्यालय अल्मोड़ा से चल रहा है।
प्रदेश के कुल 42 कस्बों में से 36 में परिवहन निगम अपनी सेवाएं दे रहा है। वहीं, सुदूर पर्वतीय जिलों से देहरादून, रुड़की, हल्द्वानी, नैनीताल व दिल्ली के लिए 310 बसों का संचालन किया जा रहा है। परिवहन मंत्री यशपाल आर्य ने कांग्रेस विधायक मनोज रावत के सवाल पर कहा कि अभी उत्तराखंड परिवहन निगम में छोटी बसें सीमित संख्या में हैं। इस कारण वर्तमान में पर्वतीय जिलों में नई सेवाएं देना संभव नहीं हो पा रहा है। बसें मिलने पर सुदूर कस्बों तक परिवहन निगम की बस सेवाओं का संचालन किया जाएगा।

ADVERTISEMENTSAd

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440