समाचार सच, देहरादून। थाना वसंत विहार क्षेत्र अंतर्गत ऋषि विहार में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज थाना वसंत विहार पुलिस को सूचना मिली की ऋषि विहार में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस सूचना पर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो घर पर मौजूद परिजनों ने बताया की प्रणय कुमार पुत्र अजय कुमार निवासी ऋषि विहार थाना वसंत विहार देहरादून उम्र 24 वर्ष द्वारा अपने घर के कमरे में पंखे पर चुन्नी के फंदे से फांसी लगा ली थी, जिसे परिजन नीचे उतारकर निजी वाहन से कोरोनेशन अस्पताल ले गए। जहां पर डॉक्टर द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पूछताछ पर पुलिस को पता चला की मृतक प्रणय कुमार अपनी बीसीए की पढ़ाई पूरी करने के बाद वेबसाइट का काम करता था तथा लॉकडाउन के पश्चात घर में ही रह रहा था। परिजनों द्वारा यह भी बताया गया कि प्रणय कुमार पब्जी गेम खेलने का शौकीन था जो देर रात तक पब्जी गेम खेलता रहता था तथा देर तक सो कर उठता था। आज दोपहर में प्रणय की माता उसे खाना खाने को कहने के लिए उसके कमरे में गई तो प्रणय फंदे पर झूला हुआ था। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। मृतक के पिता अजय कुमार सीआईएसएफ उड़ीसा में एएसआई पद पर तैनात है। पुलिस ने मृतक के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। पुलिस का कहना हैं की युवक के आत्महत्या के अन्य कारणो की जांच की जा रही है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440












