विधानसभा सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित

खबर शेयर करें

-अनुपूरक बजट सहित 7 विधेयक पास

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का समापन हो गया। सत्र अनिश्चित काल के लिए स्थगित हो गया। शीतकालीन सत्र में अनुपूरक बजट सहित 7 विधेयक पास हुए। संसदीय कार्यमंत्री मदन कौशिक ने कहा सत्र का कामकाज बढ़िया रहा। उत्तराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र का चौथा और अंतिम दिन था। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के चौथे दिन सदन की कार्यवाही शुरू होते ही पहले ध्यानाकर्षण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश ने हरिद्वार में बालिका हत्यकांड के मुद्दे को उठाया। सरकार की ओर से सदन में कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने बताया, हरिद्वार घटना पर डीआइजी गढ़वाल के नेतृत्व में टीम का गठन अतिरिक्त रूप से किया जाएगा और अभियुक्त को फांसी की सजा तक पहुंचाया जाएगा। मामला फास्ट ट्रेक में चलेगा। डीआइजी की टीम केवल जांच नहीं करेगी, बल्कि अभियोजन के दौरान उसकी मॉनिटरिंग भी करेगी।
संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने सदन में कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर उत्तराखंड आने वाले पर्यटकों घूमने और ठहरने पर किसी तरह का कोई प्रतिबंध नहीं है। मदन कौशिक ने कहा कि क्रिसमस और न्यू ईयर पर न ही पर्यटकों की होटलों में की गई एडवांस बुकिंग रद्द करने की जरूरत है। मदन कौशिक ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सरकार ने क्रिसमस और न्यू ईयर पर पार्टी आयोजन और बार पर प्रतिबंध लगाया है। इससे होटल व्यवसायी पर कोई प्रतिकूल असर नहीं होगा, कोई भी बुकिंग कैंसिल नहीं होगी, लेकिन 25 व 31 दिसम्बर को बार और पार्टी पर प्रतिबंध रहेगा। संसदीय कार्य मंत्री मदन कौशिक ने यह बात उत्तराखंड विधानसभा सत्र के आखिरी दिन सदन में कही।

यह भी पढ़ें -   खराब मौसम ने रोकी मुलाकात, फिर भी अंकिता के परिवार तक पहुंचे राहुल गांधी, वीडियो कॉल पर दिया मिलने का न्योता

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440