विधानसभा अध्यक्ष ने खुद को किया आइसोलेट

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना संक्रमित होने की जानकारी मिलने के बाद अपने आप को यमुना कॉलोनी स्थित आर-1 शासकीय आवास पर सेल्फ आइसोलेट किया है। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने जानकारी दी कि वह सेल्फ आइसोलेट होंगे एवं शीघ्र ही अपने एवं परिवार का कोरोना टेस्ट करवाएंगे। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने अपने सभी कार्यक्रम एवं बैठकों को भी स्थगित किया है। साथ ही विधानसभा अध्यक्ष ने भेंट करने वाले सभी लोगों से अगली सूचना तक उनसे ना मिलने की भी अपील की है। विधानसभा अध्यक्ष ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के कोरोना पॉजिटिव आने पर यह कदम उठाया है। क्योंकि कुछ दिन पहले प्रदेश अध्यक्ष की भेंट विधानसभा अध्यक्ष से भी हुई थी।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   हल्द्वानी में छात्रसंघ चुनाव के चलते बदलेगा ट्रैफिक का रूट, कई सड़कें रहेंगी प्रतिबंधित; पढ़ें पूरा डायवर्जन प्लान
Ad Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440