विश्व पर्यावरण दिवस पर विधानसभा अध्यक्ष खंडूड़ी ने किया फलदार पौधों का रोपण

खबर शेयर करें

समाचार सच, देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर देहरादून में यमुना कॉलोनी स्थित अपने आवास परिसर में फलदार पौधों का रोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा है कि घर में होने वाले किसी भी शुभ पर्व पर हम पौधारोपण से उस कार्य की शुरुआत करें ताकि हमारे व्यवहार में पर्यावरण संरक्षण जुड़ सकें।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने स्वयंसेवी संस्थाओं, पर्यावरण प्रेमियों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों सहित सभी प्रदेशवासियों से पौधे लगाने, उन्हें सुरक्षित रखने तथा पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वाले पदार्थों के उपयोग को रोकने की दिशा में जनचेतना जाग्रत करने तथा सहयोग करने की अपील की है।
उन्होंने कहा कि धरती पर मानव, समाज और प्राणी जगत के स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ पर्यावरण का होना बहुत जरूरी है। पर्यावरण को बचाने के लिए अपने-अपने कार्य क्षेत्र में हर संभव प्रयास करने की आवश्यकता है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें -   अब हर घर में गूंजेगा भारत माता का जयघोष! नैनीताल की प्रियंका जोशी को मिली बड़ी जिम्मेदारी, महिलाओं में जगाएंगी राष्ट्रभक्ति की अलख
Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440