समाचार सच, देहरादून। प्रदेश में पिछले कुछ महीनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में काफी कमी देखी जा रही थी। लेकिन एक बार फिर से कोरोना ने अपनी दस्तक प्रदेश में दे दी है। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 30 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। कोरोना संक्रमण के साथ ही प्रदेश में डेंगू के मामले भी बढ़ते नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 9 नए डेंगू संक्रमित मरीज भी सामने आए हैं।
बता दें देहरादून जिले में सबसे अधिक 28 नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। वहीं हरिद्वार और नैनीताल जिले में एक-एक नए कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में सक्रिय संक्रमित मरीजों की संख्या 53 पहुंच गई है। इसके साथ ही एक कोरोना संक्रमित मरीज स्वस्थ हुआ है। 01 जनवरी से लेकर अभी तक प्रदेश में 104,543 मामले सामने आ चुके है। जिसमें से 100,357 मरीज ठीक हो चुके हैं। कोरोना मरीजों का रिकवरी रेट 96.00 प्रतिशत है। वहीं, इस साल अब तक प्रदेश में 333 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
कोरोना संक्रमण के साथ ही प्रदेश में डेंगू के मामले भी बढ़ते नजर आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे के भीतर प्रदेश भर में 9 नए डेंगू संक्रमित मरीज सामने आए हैं। जिसमें नैनीताल में 7 और यूएसनगर में 2 मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। प्रदेश में डेंगू के अभी तक 2319 सामने आ चुके हैं। देहरादून में अभी तक 1431 मरीज मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग ने भी इस मौसम में डेंगू से बचने के लिए लोगों से सावधानी बरतने को कहा है। साथ ही जिस क्षेत्र में डेंगू रोगी पाए जा रहे हैं, वहां स्वास्थ्य विभाग की ओर से डेंगू प्रभावी निरोधात्मक कार्रवाई की जा रही।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें
👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें
👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें
हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440

















