हरियाली अमावस्या पर बन रहा है गुरु पुष्य का शुभ योग

खबर शेयर करें

समाचार सच, अध्यात्म डेस्क। ज्योतिषियों के अनुसार, 28 जुलाई, गुरुवार को हरियाली अमावस्या पर पुष्य नक्षत्र दिन भर रहेगा। गुरुवार को पुष्य नक्षत्र होने से इस दिन गुरु पुष्य का शुभ योग बनेगा। इस दिन सुबह 07.05 तक पुनर्वसु नक्षत्र होने से सिद्धि और उसके बाद पुष्य नक्षत्र होने से शुभ नाम के 2 योग बनेंगे।

हरियाली अमावस्या पर राशि अनुसार ये पौधे लगाएं…
मेष राशि- इस राशि के लोग हरियाली अमावस्या पर आंवले का पौधा लगाएं, इससे इन्हें शुभ फल मिलने लगेंगे।
वृष राशि- इस राशि के लोगों को जामुन का पौधा लगाना चाहिए। इससे इन पर पितरों की कृपा बनी रहेगी।
मिथुन राशि – ग्रहों से संबंधित शुभ फल पाने के लिए इस राशि के लोगों को चंपा का पौधा लगाना चाहिए।
कर्क राशि – पीपल का पौधा हिंदू धर्म में बहुत पवित्र माना गया है। हरियाली अमावस्या पर इस राशि के लोग ये पौधा लगाएं।
सिंह राशि – इस राशि के लोगों हरियाली अमावस्या पर वटवृक्ष यानी बरगद का पौधा अथवा अशोक का पौधा लगाना चाहिए।
कन्या राशि – शुभ फल पाने के लिए इस राशि के लोगों को जूही और बेलपत्र का पौधा लगाना चाहिए।
तुला राशि – हरियाली अमावस्या के शुभ अवसर पर इस राशि के लोगों को अर्जुन या नागकेसर का पौधा लगाना शुभ रहता है।
वृश्चिक राशि – पितरों की कृपा पाने के लिए इस राशि के लोगों को नीम का पौधा लगाना चाहिए।
धनु राशि- इस राशि के लोग यदि ग्रहों के अशुभ फल से परेशान हैं तो इन्हें हरियाली अमावस्या पर कनेर का पौधा लगाना चाहिए।
मकर राशि – इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। हरियाली अमावस्या पर इस राशि के लोगों को शमी का पौधा लगाना चाहिए।
कुंभ राशि – इस राशि के लोग शुभ फल पाने के लिए हरियाली अमावस्या पर आम या फिर कदंब का पौधा लगाएं।
मीन राशि – इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु है। इस ग्रह से संबंधित शुभ फल पाने के लिए बेर का पौधा लगाना चाहिए।

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440