उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह, ‘सशक्त मन और सशक्त परिवार’ पर जागरूकता

खबर शेयर करें

समाचार सच, हल्द्वानी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय, हल्द्वानी और NAPSWI, नई दिल्ली के तत्वावधान में 7वें राष्ट्रीय समाज कार्य सप्ताह के तहत ‘सशक्त मन एवं सशक्त परिवार’ की थीम पर 15 से 18 अगस्त 2026 तक विभिन्न शैक्षणिक, जागरूकता एवं जनसंचार कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रमों में समाज कार्य, परिवार, मानसिक स्वास्थ्य, मनोसामाजिक देखभाल और सामाजिक कलंक दूर करने जैसे विषयों पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया।

स्वतंत्रता दिवस पर कुलपति ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। ध्वजारोहण के बाद विश्वविद्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शपथ ली। साथ ही शैक्षणिक एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारियों और समाज कार्य के विद्यार्थियों की सहभागिता से हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

16 से 18 अगस्त तक मानसिक स्वास्थ्य, पारिवारिक सहयोग और समाज कार्य की भूमिका को लेकर जागरूकता कार्यक्रम, रेडियो वार्ता, वीडियो व्याख्यान और विशेष व्याख्यान आयोजित हुए। सामुदायिक रेडियो ‘हैलो हल्द्वानी’ में श्रीमती कुशा सिंह और डॉ. पूजा हैडिया ने ‘पारिवारिक मुद्दे एवं संकटों में हस्तक्षेप’, ‘मनोसामाजिक देखभाल’ और ‘अन्य विषयों के साथ समाज कार्य की भ्रांतियां’ विषय पर चर्चा की। वहीं ‘बुजुर्ग और भावी पीढ़ी’ विषय पर डॉ. ललित मोहन पंत ने वरिष्ठ नागरिकों की बदलती जरूरतों, सक्रिय भागीदारी और परिवार-समाज में उनकी भूमिका पर विचार साझा किए।

यह भी पढ़ें -   तीज क्वीन सोनम माहेश्वरी ने जीता खिताब, सृकृति माहेश्वरी द्वितीय और आकांशा माहेश्वरी तृतीय

आदर्श सेवा संस्थान, रुद्रपुर ने ‘कलंक-मुक्ति में परिवार की भूमिका’ पर कार्यक्रम आयोजित किया। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के देहरादून परिसर में श्री बिमल रतूड़ी और डॉ. भावना डोभाल ने ‘मानसिक स्वास्थ्य का महत्व’ विषय पर व्याख्यान दिया। संध्या (MSW छात्रा) ने राजकीय इंटर कॉलेज, टनकपुर में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया।

कुसुमखेड़ा में ‘सशक्त मन एवं सशक्त परिवार’ पर आउटरीच कार्यक्रम
सामुदायिक सहभागिता और सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जय शारदा जनकल्याण समिति, कुसुमखेड़ा में ‘सशक्त मन एवं सशक्त परिवार’ विषय पर विशेष आउटरीच कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बैनी सेना की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी करते हुए अपने अनुभव और विचार साझा किए।

यह भी पढ़ें -   वंदे मातरम् पर कांग्रेस के रुख को लेकर सुरेश भट्ट का हमला, बोले- तुष्टिकरण की राजनीति का प्रमाण

कार्यक्रम का संचालन एवं मार्गदर्शन प्रो. रेनू प्रकाश और डॉ. नीरजा सिंह के सानिध्य में हुआ। इसमें डॉ. पूजा हैडिया, श्रीमती कुशा सिंह, शुभांकर शुक्ला तथा डॉ. आरुषि ने प्रतिभाग किया। टीम ने मानसिक स्वास्थ्य, भावनात्मक मजबूती और पारिवारिक सहयोग से जुड़ी उपयोगी जानकारी साझा की।

इसके अलावा UOU Live YouTube चैनल पर श्रीमती कुशा सिंह और डॉ. पूजा हैडिया ने ‘पारिवारिक परामर्श में समाज कार्यकर्ताओं की भूमिका’ और ‘मस्तिष्क को मजबूत बनाना’ विषय पर वीडियो व्याख्यान प्रस्तुत किए।

कार्यक्रम के आगामी चरण में ऑनलाइन वेबिनार आयोजित किया जाएगा, जिसमें विभिन्न विश्वविद्यालयों और संस्थानों के विशेषज्ञ शामिल होकर समाज कार्य सप्ताह के उद्देश्यों और विषयों पर अपने विचार साझा करेंगे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad

सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -

👉 हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें

👉 फेसबुक पर जुड़ने हेतु पेज़ लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल सबस्क्राइब करें

हमसे संपर्क करने/विज्ञापन देने हेतु संपर्क करें - +91 70170 85440